मुख्यमंत्री 'लाडकी बहिण' योजना पर आधारित मराठी फिल्म का टीज़र लॉन्च, भावुक कर देगी भाई-बहन की यह कहानी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना पर आधारित मराठी फिल्म 'लाडकी बहिण' का टीज़र लॉन्च किया. 15 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ₹1500 की सरकारी मदद के सामाजिक महत्व को दर्शाती है, जिसमें स्मिता तांबे मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित 'लाडकी बहिण' योजना की पृष्ठभूमि पर बनी मराठी फ़िल्म "लाडकी बहिण" का टीज़र आज रिलीज़ हुआ. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस टीज़र को लॉन्च किया. बताया जा रहा है की फ़िल्म को भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी के साथ पिरोया गया है.

फिल्म की कहानी और रिलीज की तारीख

मराठी भाषा में बनी ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित 'लाडकी बहिण' योजना की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म की कहानी इस बात पर केंद्रित है कि कैसे गरीब महिलाएं एकजुट होकर अपना विकास करती हैं. बताया जा रहा है की फिल्म का मुख्य संदेश है "1500 रुपये की किस्त हमारे संसार के लिए लाखों से भी ज्यादा कीमती है."

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

इस मराठी फिल्म में स्मिता तांबे मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ गौतमी पाटिल, सुरेखा कुडची, उषा नाडकर्णी, उषा नाईक, माधव अभ्यंकर और शशांक शेंडे जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. निर्देशक शीतल शिंदे के अनुसार, यह फिल्म एक सशक्त सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ पूरे परिवार का मनोरंजन करेगी.

टीज़र लॉन्च के राजनीतिक मायने

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा फिल्म का टीज़र लॉन्च किया जाना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. चूँकि यह फिल्म सीधे तौर पर उनकी नेतृत्व वाली सरकार के दौरान की सबसे महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' पर आधारित है, इसलिए उनका इसे प्रमोट करना योजना की सफलता और जनता के बीच इसकी लोकप्रियता को भुनाने और क्रेडिट लेने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है.

Advertisement

उपमुख्यमंत्री के हाथों लॉन्चिंग से फिल्म को न केवल राजकीय संरक्षण और व्यापक प्रचार मिलता दिख रहा है, बल्कि यह संदेश भी जा रहा है कि सरकार कला के माध्यम से अपनी कल्याणकारी नीतियों को सीधे आम आदमी के दिल तक पहुँचाना चाहती है.

Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting: Melody देख झूम उठीं मेलोनी! 13 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article