अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में शनिवार को आएगी AAIB की जांच रिपोर्ट, खुलेगा कॉकपिट से जुड़ा हर राज!

Ajit Pawar Plane Crash: AAIB ने पहले एक आधिकारिक बयान में कहा था कि हनीवेल द्वारा बनाए गए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. रिपोर्ट शनिवार को जारी की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में आएगी AAIB की रिपोर्ट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 28 फरवरी 2026 तक आ सकती है
  • विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का डेटा एएआईबी की फ्लाइट रिकॉर्डर लाइब्रेरी में सफलतापूर्वक डाउनलोड किया गया है
  • एएआईबी तकनीकी रूप से हनीवेल निर्मित सीवीआर की विस्तृत जांच कर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की जांच एएआईबी कर रहा है. हर किसी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है. जांच रिपोर्ट एएआईबी को जारी करनी है. विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 28 फरवरी, 2026 तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था. 

ये भी पढ़ें- कोई बड़ी हस्ती शामिल... अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में भतीजे रोहित क्यों मांग रहे मंत्री नायडू का इस्तीफा?

28 फरवरी तक सार्वजनिक होगी जांच रिपोर्ट

एएआईबी की जांच रिपोर्ट पर राज्य मंत्री, वाणिज्य मंत्रालय (एमओसीए) के मुरलीधर मोहोल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यह 28 फरवरी को या उससे पहले सार्वजनिक कर दी जाएगी. अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त विमान के डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (सीवीआर) से डेटा AAIB की फ्लाइट रिकॉर्डर लाइब्रेरी में सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है. 

AAIB कर रही सीवीआर की तकनीकी जांच

AAIB ने पहले एक आधिकारिक बयान में कहा था कि हनीवेल द्वारा बनाए गए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. बता दें कि एनसीपी विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार प्लेन क्रैश मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग कर करे हैं. उन्होंने प्लेन क्रैश मामले की जांच की मांग उठाते हुए FIR दर्ज करने की भी मांग की है. 

VRS कंपनी को लेकर रोहित पवार का बड़ा आरोप

रोहित पवार का आरोप है कि VRS कंपनी के मालिक कई प्रभावशाली नेताओं के करीबी हैं. कंपनी को बचाने की कोशिश की जा रही है, क्यों कि इसमें कोई 'बड़ी हस्ती' शामिल हैं.

रोहित पवार ने हादसे वाले विमान के ब्लैक बॉक्स पर कहा कि अजित पवार के बेटे जय ने भी सोशल मीडिया पर ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया है. वहीं पत्नी सुनेत्रा पवार सीबीआई जांच की मांग कर रही है. हर कोई अपने-अपने तरीके से लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुणे पुलिस की सीआईडी कर रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: कोर्ट से बरी होते ही फूट-फूट कर रो पड़े केजरीवाल