- मुंबई में एक विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई जिसे महिला ने खुद वीडियो पोस्ट कर बताया
- महिला ने कहा कि भारत में उनका ज्यादातर अनुभव अच्छा रहा, लेकिन इस घटना ने उन्हें असहज कर दिया
- छेड़छाड़ करने वाले दो लोग महिला का पीछा करते रहे और तस्वीरें लेने के लिए जोर देते रहे
दुनियाभर से लोग भारत में घूमने आते हैं और अच्छा अनुभव लेकर अपने देश वापस लौटते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोगों की गलत हरकतों की वजह से ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि विदेशी मेहमान कड़वा अनुभव लेकर अपने देश वापस लौटते हैं. हमारे देश की परंपरा हमेशा अतिथि देवो भव: की रही है. लेकिन कुछ लोगों की वजह से देश की छवि पलभर में धूमिल हो जाती है. ऐसा ही एक मामला मुंबई से भी सामने आया है. यहां पर एक विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल को राहत से कांग्रेस की क्यों बढ़ी तकलीफ?
विदेशी महिला ने बताया मुंबई में छेड़छाड़ का किस्सा
महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी खुद एक वीडियो पोस्ट दी है. विदेशी महिला ने अपने प्रोफाइल से वीडियो शेयर कर अपने बुरे अनुभव को के बारे में बताया. महिला ने बताया कि भारत में वह दो महीने से रह रही है, लेकिन उसके साथ ऐसा पहली बार हुआ. जबकि भारत में उनका ज्यादातर अनुभव सुखद, काइंड और वेलकमिंग रहा है. लेकिन आज का दिन इससे अलग था.
छेड़छाड़ के मामले में 2 लोगों पर केस दर्ज
महिला ने छेड़छाड़ करने वालों का जिक्र करते हुए बताया," वे लोग हमारा पीछा करते रहे और कई बार मना करने के बावजूद भी तस्वीरें लेने के लिए कहते रहे. मुझे असहज महसूस हो रहा था और वे बहुत ज़बरदस्ती कर रहे थे. वे 15 मिनट से ज्यादा समय तक हमारे पीछे-पीछे घूमते रहे. यह बहुत ही असहनीय लग रहा था. एक समय ऐसा आया जब मुझे उनसे दूरी बनाने के लिए उन्हें धक्का देना पड़ा." महिला ने कहा कि बस एक बात याद रखिए कि ना कहना पूरा सेंटेंस है. आपकी सुरक्षा और कंफर्ट हमेशा सबसे ऊपर है. बता दें कि विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 2 अनजान लोगों पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.













