16 दिनों में 6 शव बरामद होने से लोगों में दहशत... वसई-विरार बना डेड बॉडी डंपिंग ग्राउंड?

मुंबई से सटे वसई‑विरार के इलाके में 16 दिनों में 6 शव बरामद हुए हैं. इलाके में लगातार मिल रहे शवों को लेकर आम लोगों में डर का माहौल है. रविवार शाम को विरार फाटा के पास 45 से 50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा‑गला शव मिला है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस वसई-विरार में शव मिलने की घटनाओं की जांच में जुटी है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वसई-विरार के इलाके में बीते 16 दिनों में छह शव मिलने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.
  • रविवार को विरार फाटा के पास 45 से 50 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव कचरे के ढेर से बरामद हुआ है.
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई से सटे वसई‑विरार के इलाके में लगातार शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है. बीते 16 दिनों में अलग‑अलग इलाकों से 6 शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. इलाके में कहीं पर सिर कटी लाश मिली है तो कहीं पर सड़े-गले शव मिलने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. सबसे नया मामला रविवार की शाम को सामने आया, जब एक 45 से 50 साल के अज्ञात व्‍यक्ति का शव मिला. इलाके में शव मिलने की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद आम लोगों में भी डर का माहौल है. 

मुंबई‑अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार की शाम को विरार फाटा के पास कचरे के ढेर से 45 से 50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा‑गला शव मिला है. सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: बर्थडे पर पीएम के नाम से फर्जी लेटर और उगाही की कोशिश... मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा

हत्‍या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस 

विरार फाटा के पास मिली इस सफेद दाढ़ी वाले शख्‍स की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई है या यह हत्या का मामला है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. 

Advertisement

पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली‑मुंबई में टॉय‑कार से बम ब्लास्ट का था प्लान! दो आतंकी गिरफ्तार, ISIS से प्रभावित 4‑5 नाबालिग रडार पर 
 

Advertisement

वसई-विरार में शव मिलने की हालिया घटनाएं

  1. 21 मार्च 2026 – शिरवली (विरार पूर्व): एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने ही हत्या की थी. पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 
  2. 23–24 मार्च 2026 – नालासोपारा (धानिवबाग): लापता हुई 6 साल की मासूम बच्ची का शव कुएं में मिला. मौत की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं होने से इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है. 
  3. 26–27 मार्च 2026 – पेल्हार फाटा (नालासोपारा): एक पुरुष का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ. पुलिस ने कुछ ही घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, हत्या की वजह आर्थिक विवाद बताई गई. 
  4. मार्च, 2026 – नालासोपारा पश्चिम (डी-मार्ट परिसर): नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला. पुलिस के सामने अब भी मृतका की पहचान करने की चुनौती बनी हुई है. 
  5. 30–31 मार्च 2026 – फूलपाड़ा (विरार): यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी प्राथमिक जांच जारी है. 
  6. 5 अप्रैल 2026 – विरार फाटा (राजमार्ग): 45-50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव मिला. पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा है या साजिश. 
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump का पायलट Rescue का मास्टर प्लान! |Bharat Ki Baat Batata Hoon