4 दिन से कॉल कर रहा हूं, आई क्यों नहीं... महाराष्ट्र में वैलेंटाइन डे पर टीचर ने 9वीं की छात्रा को किया प्रपोज

महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड तालुका से शिक्षा जगत को स्तब्ध कर देने वाली एक घटना सामने आई है. मलकापुर सिटी के एक स्कूल में वैलेंटाइन डे के दिन एक शिक्षक द्वारा अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे 'प्रपोज' करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड तालुका में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है
  • घटना वैलेंटाइन डे की सुबह मलकापुर सिटी के एक स्कूल में करीब साढ़े दस बजे हुई थी
  • शिक्षक ने छात्रा को क्लासरूम से बाहर अकेला बुलाकर उसका हाथ पकड़कर प्रपोज किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कराड (सतारा): महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड तालुका से शिक्षा जगत को स्तब्ध कर देने वाली एक घटना सामने आई है. मलकापुर सिटी के एक स्कूल में वैलेंटाइन डे के दिन एक शिक्षक द्वारा अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे 'प्रपोज' करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है.

क्लासरूम के बाहर बुलाकर की छेड़छाड़

घटना 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) की सुबह करीब 10:30 बजे की है. पीड़ित लड़की, जो मलकापुर के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है, ने पुलिस को बताया कि संबंधित शिक्षक ने उसे क्लासरूम से बाहर बुलाया था.

डरी हुई छात्रा अपनी तीन सहेलियों के साथ क्लास से बाहर निकली. शिक्षक ने अन्य तीन सहेलियों को वापस क्लास के अंदर भेज दिया और पीड़ित छात्रा को अकेला रोक लिया. छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ा और कहा, "मैं तुम्हें चार दिन से फोन कर रहा हूं, तुम क्यों नहीं आईं? तुम सुबह 3 बजे WhatsApp पर ऑनलाइन क्यों रहती हो? मैं तुमसे प्यार करता हूं."

पीड़िता ने दिखाई हिम्मत

शिक्षक की इस हरकत से छात्रा बुरी तरह डर गई. वह किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर क्लासरूम की ओर भागी. बाद में उसने इस पूरी आपबीती को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ साझा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे.

Advertisement

कराड सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर कराड सिटी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के मामले में रविवार को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्कूल प्रशासन से भी जानकारी जुटा रही है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर अमेरिकी सेना पहुंच चुकी है ? LPG | Iran Vs America War