'पहले संबंध बनाओ, फिर KYC करेंगे', लाडकी बहिण योजना के बहाने गंदी हरकत

Jalgaon News: महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां लाडकी बहिण योजना की KYC करावा देने के बदले एक महिला के सामने शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रखी. पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने शिकायत में कहा कि संदिग्ध गोकुल चव्हाण मेरे घर पहुंचा और केवाईसी करवा देने का आश्वासन दिया, लेकिन बदले में उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लाडकी बहिण योजना की KYC के दौरान चौंकाने वाला सामने आया. (AI जनरेटेड इमेज)

Jalgaon Crime News: महाराष्ट्र के जलगांव में लाडकी बहिण योजना की केवाईसी (eKYC) के नाम पर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने लाडकी बहिण योजना की केवाईसी करवा देने का आश्वासन दिया, लेकिन बदले में उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. इतना ही नहीं महिला के पति द्वारा चेतावनी देने के बाद भी आरोपी लगातार पीछा करता रहा. शिकायत के आधार पर संदिग्ध गोकुल चव्हाण के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है.

eKYC के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग

इस मामले में 35 वर्षीय पीड़ित महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची और शिकायत में कहा कि संदिग्ध गोकुल चव्हाण मेरे घर पहुंचा और केवाईसी करवा देने का आश्वासन दिया, लेकिन बदले में उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की.

शिकायत में महिला का आरोप

नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान लाडकी बहिण योजना की राशि खाते में जमा न होने के कारण संबंधित महिला को केवाईसी कराने की सलाह दी गई थी. इसकी जानकारी मिलते ही संदिग्ध गोकुल चव्हाण महिला के घर पहुंचा और केवाईसी करवा देने का आश्वासन दिया, लेकिन बदले में उसने शारीरिक सुख की मांग की. यह आरोप पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में लगाया है.

'सख्त चेतावनी के बाद भी करता रहा पीछा'

महिला ने यह पूरी घटना अपने पति को बताई. इसके बाद महिला के पति ने गोकुल चव्हाण को दोबारा इलाके में न आने की सख्त चेतावनी दी थी. इसके बावजूद भी गोकुल चव्हाण लगातार महिला का पीछा कर रहा था. पीड़ित महिला ने यह शिकायत में उल्लेख किया है. फिलहाल पीड़िता के शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है. चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: लाडकी बहन योजना: ई‑केवाईसी न होने से 68 लाख खाते बंद, अब 30 ...

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Shahrukh Khan गद्दार...? जब चक्रव्यूह के सवालों में घिरे Manoj Tiwari!| NDTV
Topics mentioned in this article