प्याज की कीमत को लेकर महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन, 50 पैसे से सवा रुपए प्रति किलो तक मिल रहा दाम

छत्रपति संभाजीनगर की गंगापुर कृषि उपज मंडी में प्याज का भाव महज 125 से 130 रुपये प्रति क्विंटल मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा.विरोध जताने के लिए किसानों ने प्याज से भरा टेम्पो मुख्य सड़क पर पलटा दिया और सारा प्याज सड़क पर फेंककर 'रास्ता रोको' आंदोलन शुरू कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्याज की उचित कीमत नहीं मिलने से भड़के किसान ने सड़क पर फसल गिराया.
नासिक:

Onion Prices Protest: महाराष्ट्र में इन दिनों प्याज उत्पादक किसान भारी परेशानी से जूझ रहे हैं. पूरे सीजन की मेहनत और खर्च के बाद जब फसल तैयार हुई तो किसानों को बाजार में बहुत कम कीमत मिल रही है. आलम यह है कि बाजार में 20 से 25 रुपए प्रति किलो बिकने वाले प्याज की कीमत किसानों को एक रुपए प्रति किलो मिल रही है. इससे नाराज हो किसान सड़कों पर अपना फसल छोड़ रहे हैं. संभाजीनगर, नासिक, बीड जैसे प्याज उत्पादक प्रमुख जिलों में आज किसान जोरदार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसानों को कांग्रेस और एनसीपी उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं का साथ मिल रहा है. 

छत्रपति संभाजीनगर की गंगापुर कृषि उपज मंडी में प्याज का भाव महज 125 से 130 रुपये प्रति क्विंटल मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा.विरोध जताने के लिए किसानों ने प्याज से भरा टेम्पो मुख्य सड़क पर पलटा दिया और सारा प्याज सड़क पर फेंककर 'रास्ता रोको' आंदोलन शुरू कर दिया.

आधा घंटा थमी रफ्तार

इस आकस्मिक जाम के चलते हाईवे के दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा. मंडी प्रशासन के रवैए के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की, जिसे देखकर आसपास के अन्य किसान भी एकजुट हो गए और आंदोलन का समर्थन किया.

Advertisement

नासिक जिले के चांदवड में किसानों का जोरदार प्रदर्शन

मंगलवार को नासिक जिले के चांदवड में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट के विरोध में किसानों के जोरदार प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और पदाधिकारी रोहित पवार कर रहे हैं. किसानों के इस आंदोलन रोहित पवार, हर्षवर्धन सपकाळ के अलावा लंके, दानवे और शशिकांत शिंदे जैसे नेता शामिल हैं.

Advertisement

किसानों का गुजारा हुआ मुश्किलः रोहित पवार

इस प्रदर्शन के दौरान NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने कहा, “महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के किसानों को प्याज़ की कीमतों को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. आज उनका खर्च 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि बाज़ार में कीमत केवल 4 से 5 रुपये प्रति किलोग्राम है. किसानों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है...”

बीड में 50 पैसे प्रति किलो बेचना पड़ा प्याज

महाराष्ट्र के बीड के एक किसान ने सोमवार को दावा किया कि उसे अपनी प्याज की फसल के लिए सिर्फ 50 पैसे प्रति किलोग्राम के दाम मिले हैं. इसके चलते किसानों को बहुत ज्यादा तनाव झेलना पड़ रहा है. बीड के अरणवाड़ी इलाके के भास्कर शिंगारे ने बताया कि वह 22 मई को अपनी 602 किलोग्राम प्याज की खेप सोलापुर की कृषि उपज मंडी समिति में ले गए थे और उन्हें इसके लिए 301 रुपये मिले.

एक रुपए प्रति किलो की दर से बिकने की रसीद.

किसान बोले- सरकार जल्द से जल्द दखल दें

किसान ने बताया, ‘‘मजदूरी, परिवहन वगैरह मिलाकर उत्पादन की कुल लागत 1,382 रुपये आई. इसलिए, मुझे अपनी जेब से 1,082 रुपये देने पड़े. मैंने पहले एक छोटा ट्रैक्टर खरीदा था और इस रकम से उसकी मासिक किस्त चुकाने वाला था. अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है.'' उन्होंने कहा कि इतनी कम कीमतों की वजह से किसान इतने बेबस हो गए हैं कि सरकार को जल्द से जल्द दखल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें - 50 पैसे किलो पहुंचा प्याज, भावुक होकर बोले किसान- 'लागत भी नहीं निकल पा रही' 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में IED Blast पर CM Mann ने पाक को क्यों दी थी क्लीन चीट? | NDTV Exclusive