महाराष्ट्र के कृषि राज्य मंत्री की रिश्तेदार से ED दफ्तर में पूछताछ, अवैध रूप से विदेश पैसे भेजने का है आरोप

आरोप के मुताबिक करीब 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये अवैध तौर पर विदेश स्थित प्रोपर्टी में निवेश किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम की रिश्तेदार गौरी भोसले को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर ने मंगलवार को बुलाया गया है. उनसे मुम्बई स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ चल रही है. कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम, गौरी भोसले के दामाद हैं. गौरी भोसले और उनके पति अविनाश भोसले पर विदेशों में कई प्रोपर्टी खरीदने के लिए अवैध तौर पर पैसे भेजने का आरोप है.

कुछ दिनों पहले गौरी भोसले की बेटी और विश्वजीत कदम की पत्नी स्वप्नाली कदम को भी इसी आरोप में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा  गया था. 

आरोप के मुताबिक करीब 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये अवैध तौर पर विदेश स्थित प्रोपर्टी में निवेश किया गया. महाराष्ट्र के चर्चित कारोबारी अविनाश भोसले के खिलाफ  इनकम टैक्स की टीम भी जांच कर रही है. पिछले साल मुम्बई, पुणे सहित 23 लोकेशन पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर चुकी है. फेमा कानून के उल्लंघन मामले में पिछले साल 27 नवंबर को ईडी की टीम अविनाश भोसले से पूछताछ कर चुकी है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article