डोम्बिवली स्टेशन के पास पटरी से कल उतरी थी ट्रेन, आज स्‍टेशन पर नजर आ रही भारी भीड़, जानें वजह

डोम्बिवली रेलवे स्टेशन पर कल लोकल ट्रेन पटरी से उतरी से उतरी थी, लेकिन उसका असर आज भी देखने को मिल रहा है. कल्याण-सीएसएमटी लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे दिवा स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोम्बिवली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक लोकल ट्रेन रेक पटरी से उतर गया, जिससे रेलवे सेवा प्रभावित हुई
  • दिवा स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कल्याण-सीएसएमटी लोकल ट्रेनों में 20 मिनट की देरी हो रही है
  • पटरी से उतरी ट्रेन का रेक खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

डोम्बिवली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को सुबह एक लोकल ट्रेन रेक पटरी से उतर गया, जिसका असर मंगलवार को भी देखने को मिल रहा है. डोम्बिवली रेलवे स्‍टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है. दिवा स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कल्याण-सीएसएमटी लोकल ट्रेनों के 15-20 मिनट देरी से चलने से सेंट्रल रेलवे सेवाएं बाधित हो रही हैं. रेलवे स्‍टेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें काफी संख्‍या में लोग ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में दिखाई दे रही भीड़ ही भीड़ 

मुंबई लोकल का इंतजार कर रहे लोगों का एक वीडियो सामने आया है. दिवा रेलवे स्टेशन के एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्‍लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं है. हर तरफ सिर्फ यात्री नजर आ रहे हैं. ये सभी लोग ट्रेन ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. ये वे लोग हैं, जो हर रोज ट्रेन में सफर करते हैं. ट्रेन से ही अपने ऑफिस और फैक्ट्रियों में जाते हैं. लेकिन आज ये सब लेट हैं. कारण ट्रेनें आधा-आधा घंटा लेट चल रही हैं. लोग टकटकी लगाकर ट्रैक को देख रहे हैं.     

बड़ा हादसा टला

सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे डोम्बिवली रलवे स्टेशन के पास तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई. हालांकि, ट्रेन का एक ही रेक उतरा था, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया. सेंट्रल रेलवे के अनुसार यह लोकल रेक ठाणे के कलवा कारशेड से कल्याण की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि लोकल ट्रेन रेक हादसे के समय खाली था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

हालांकि, इस हादसे के बाद काफी रेलवे लाइन प्रभावित हो गईं. ये समस्‍या अब भी देखने को मिल रही है. रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेक को वहां से हटाकर रास्‍ता, तो साफ कर दिया, लेकिन कुछ समस्‍या अब भी बनी हुई है. हालांकि,  ट्रेनों की देरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :- भीड़ भरी लोकल में थम गया शोर… नेत्रहीन कलाकार ने ऐसे बजाई बांसुरी, निकला सुरों का जादूगर!

Featured Video Of The Day
पूरी दुनिया पर अगले 48 घंटे भारी, खामेनेई बोले- हमारे पास अमेरिका के सीक्रेट