मातम में बदली शादी की खुशी, मामूली विवाद में दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के 3 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट

पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है. बताया जा रहा है कि सगाई से कुछ समय पहले वॉट्सऐप पर कुछ आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो शेयर किए गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के धुले जिले के पिंपळनेर कस्बे में शादी समारोह के दौरान हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हुई है
  • सगाई की रस्म के दौरान पुरानी रंजिश और वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेशों ने विवाद को बढ़ा दिया था
  • दूल्हे पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन के मामा और उनके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

धुले (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के धुले जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के पिंपळनेर कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान हल्दी और सगाई की रस्मों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस खूनी संघर्ष में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

नीलकंठनगर में सगाई के दौरान मची चीख-पुकार
यह घटना नीलकंठनगर इलाके की है, जहां गोसावी समाज के एक परिवार में विवाह कार्यक्रम चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, साक्री और सोनगड से आए रिश्तेदारों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर अनबन थी. सगाई की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि अचानक पुरानी रंजिश ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया.

WhatsApp विवाद और पुरानी रंजिश
पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है. बताया जा रहा है कि सगाई से कुछ समय पहले वॉट्सऐप पर कुछ आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो शेयर किए गए थे. इन संदेशों ने आग में घी का काम किया और तनाव इतना बढ़ गया कि बात सीधे जान लेने तक पहुंच गई.

धारदार हथियारों से हमला: मामा समेत 3 की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, दूल्हे पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने दुल्हन के मामा और उनके परिजनों पर अचानक धारदार हथियारों से हमला बोल दिया. इस हमले में देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार (35 वर्ष), सुरेश गोसावी (55 वर्ष), साहिल सुरेश गोसावी (22 वर्ष) तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

घायलों की स्थिति नाजुक
हमले में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडू गीर और सागर गोसावी समेत चार लोग लहूलुहान हो गए. उन्हें तत्काल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धुले जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. आरोपियों में  कानागिरी मुलागिरी गोसावी,  यशवंत गोपाल गोसावी, अनिल गिरी हटुगिरी गोसावी, सोनुगिरी गोसावी,  विजुगिरी हटुगिरी गोसावी,  कमलेश गिरी शंभू गिरी गोसावी, हर्ष शंभू गोसावी शामिल हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, "पुराने विवाद और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ था. हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं."

Featured Video Of The Day
POCSO Act का खौफनाक सच! Airforce Jawan को Sali के Fake Dream Case में फंसाया, 7 Years बाद बरी