पालघर में बुलेट ट्रेन की बड़ी छलांग, सबसे मुश्किल MT‑5 टनल का सफल ब्रेकथ्रू

भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना (मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन) ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है. पालघर जिले में सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली माउंटेन टनल MT-5 का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू (आर-पार खुदाई) संपन्न हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का माउंटेन टनल MT-5 का सफल ब्रेकथ्रू एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है
  • कुल आठ माउंटेन टनल में से सात महाराष्ट्र के पालघर जिले और एक गुजरात के वलसाड जिले में स्थित है
  • इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508.17 किलोमीटर और डिजाइन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पालघर(महाराष्ट्र):

भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना (मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन) ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है. पालघर जिले में सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली माउंटेन टनल MT-5 का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू (आर-पार खुदाई) सफलतापूर्वक हो गया है. इस उपलब्धि को पूरे प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है. 508.17 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की भौगोलिक स्थिति काफी जटिल है. प्रोजेक्ट की कुल 8 माउंटेन टनल में से 7 अकेले महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित हैं, जबकि शेष एक सुरंग गुजरात के वलसाड जिले में है. MT-5 के सफल ब्रेकथ्रू से अब अन्य सुरंगों के निर्माण और मुंबई से कनेक्टिविटी के काम को अभूतपूर्व रफ्तार मिलने की उम्मीद है. 

प्रोजेक्ट की विशेषताएं और रफ्तार
कुल लंबाई:
508.17 किमी।
डिजाइन स्पीड: 320 किमी/घंटा. 
यात्रा का समय: मुंबई से अहमदाबाद का सफर मात्र 2 से 2.5 घंटे में सिमट जाएगा.
प्रमुख कनेक्टिविटी: यह हाई-स्पीड लाइन महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े आर्थिक केंद्रों को आपस में जोड़ेगी.

स्टेशनों का नेटवर्क: 12 प्रमुख पड़ाव

बुलेट ट्रेन का यह रूट कुल 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगा, जिससे दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों को सीधा लाभ मिलेगा. इसमें महाराष्ट्र में मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर और गुजरात में वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती स्टेशन हैं.
 

Featured Video Of The Day
ED की कार्रवाई के खिलाफ Mamata Banerjee ने Supreme Court में दिया जवाब | Breaking News | TMC |Bengal