भारी पत्थर उठाकर पुलिस पर दे मारा, शिकंजे में एक और पत्थरबाज, बांद्रा में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पथराव में 18 गिरफ्तार

बांद्रा के गरीब नगर में बुलडोजर ऐक्शन के खिलाफ वहां की भीड़ बेकाबू हो गई. हालात संभालने आई पुलिस पर एक शख्स भारी पत्थर फेंकता दिखा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bandra garib nagar bulldozer action
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांद्रा गरीब नगर में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी की और विरोध जताया गया
  • पथराव मामले में सौ से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अठारह को गिरफ्तार किया गया
  • पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों पर हमले के तहत कार्रवाई की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बांद्रा:

बांद्रा के गरीब नगर में बुलडोजर ऐक्शन के खिलाफ वहां की भीड़ बेकाबू हो गई. हालात संभालने आई पुलिस  पर एक शख्स भारी पत्थर फेंकता दिखा. शख्स का नाम सद्दाम अंसारी है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि बांद्रा बुलडोजर एक्शन में हुए पथराव मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर FIR हो चुकी है तो वही दंगा और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत अब तक 18 गिरफ्तार हो चुके हैं. 

पुलिस पर उपद्रवियों ने उठा लिया पत्थर 

घटना 20 मई को उस समय हुई जब कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन की टीम गरीबनगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रही थी. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मुंबई पुलिस, आरपीएफ, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा कर्मियों का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, जमा हुई उग्र भीड़ ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को जबरन रोकने की कोशिश की.  इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पत्थरों और अन्य चीजों से हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया.स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है.

पथराव में कुछ पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया गया है.पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने जैसी कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

बांद्रा पूर्व पत्थरबाजी मामले में कुछ आरोपियों के नाम और जानकारी

- मोहमद दिलशाद नुरामोहमद शेख, उम्र 19 वर्ष, निवासी पिला बंगला, धारावी, सायन (पूर्व)।
 - झाकिर झैइनुद्दिन आब्बासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रूम नं 274, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो नौकरी करता है।
- मोहम्मद साजीद अन्सारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूम नं 114, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो सिलाई का काम करता है।
- सलाउद्दीन मेहउद्दीन शेख, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूम नं 11, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो सिलाई का काम करता है।
- रहिम मुसीर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोयलेवाली गल्ली, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो नौकरी करता है।
- मोहम्मद अरबान मोहम्मद फुरखान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकराणी गल्ली, बेहरामपाडा, बांद्रा (पूर्व), जो नौकरी करता है।
- नाजिम रफिक मोहम्मद, उम्र 20 वर्ष, निवासी लकडेवाली चाळ, बेहरामपाडा, बांद्रा (पूर्व), जो सिलाई का काम करता है।
- मोहम्मद दिलशाद अहमद**, उम्र 46 वर्ष, निवासी कोयलेवाली गल्ली, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो नौकरी करता है।
- इसरार इक्बाल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोयलेवाली गल्ली, गरीब नगर, गेट नं 18, बांद्रा (पूर्व), जो फिलहाल कोई काम नहीं करता।
 - मोफिन अब्दुल हमीद खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी मरोळनाका, चिमणपाडा, अंधेरी (पूर्व), जो नौकरी करता है।


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | गाय की कुर्बानी पर अड़े हुमायूं! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | NDTV