मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई... बारामती विमान हादसे पर भतीजे रोहित पवार का बड़ा दावा

28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में NCP नेता अजित पवार का निधन हुआ था. मंगलवार को अजित पवार के भतीजे और एनसीपी विधायक रोहित पवार ने एक प्रजेंटेशन दिखाते हुए इस हादसे पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने इस हादसे की उचित जांच की मांग भी की.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर रोहित पवार ने कई सवाल उठाए.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NCP विधायक रोहित पवार ने अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं.
  • रोहित पवार ने हादसे की टाइमलाइन और घटनास्थल के लोगों के बयान सहित ग्रुप चैट्स की जानकारी साझा की.
  • उन्होंने बताया कि विमान का स्टॉल वार्निंग सिस्टम बंद था और कॉकपिट में कोई संवाद रिकॉर्ड नहीं हुआ था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे/मुंबई:

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर NCP विधायक और उनके भतीजे रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है. मंगलवार को रोहित पवार ने इस पूरे हादसे पर एक प्रेजेंटेशन दिखाते हुए कई सवाल उठाए. इस दौरान NCP शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा, "अजित दादा के साथ जो हुआ, वह महज एक हादसा था या कोई साजिश? यह सवाल आज हर व्यक्ति के मन में है. मझे भी संदेह है, अजित दादा के साथ साजिश हुई." रोहित पवार ने कहा कि उस विमान में 6 लोग सवार थे. छठे व्यक्ति दादा (अजित पवार) थे. मुझे 6 दिनों तक यह सब एक सपने जैसा लगा. ऐसा लगता रहा कि मानो यह घटना हुई ही नहीं है. दादा जो स्वेटर और घड़ी पहनते थे, वह घड़ी भी मैंने घटनास्थल पर देखी. रोहित पवार ने यह भी कहा कि दादा अपनी घड़ी हमेशा 15 मिनट आगे रखते थे. मैंने एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है.

एक राजनीतिक सलाहकार को हटाने वाले थे दादाः रोहित पवार

रोहित पवार ने इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि दादा एक राजनीतिक सलाहकार को हटाने वाले थे. उन्होंने एक ग्रुप चैट दिखाते हुए कहा, पहले दो पायलट दिए गए थे. लेकिन सुबह पायलट सुमित कपूर को विमान उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई. 7 बजे क्रू वहां पहुंचेगा, ऐसा मैसेज एक ग्रुप पर आया था. पायलट कैप्टेन सुमित कपूर हांगकांग से आए थे, क्या वे शराब पीकर आए थे? इस दौरान कई चैट्स दिखाते हुए कहा कैप्टन सुमित कपूर के खिलाफ कई व्हाट्सएप चैट्स मौजूद हैं. उन्हें कई बार ग्रुप में चेतावनी दी गई थी की वो बहुत पीते हैं.

अजित पवार के विमान हादसे पर रोहित पवार ने पीसी में प्रेजेटेंश में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान तक दिखाए.

'सरकार जांच एजेंसी और तंत्र का इस्तेमाल का सच्चाई का पता लगा सकती है'

रोहित पवार ने आगे कहा कि अगर हमारे जैसे कार्यकर्ताओं को यह सब जम सकता है तो सरकार अपनी जांच एजेंसियों और तंत्र का इस्तेमाल करके इस सच्चाई का पता लगा सकती है. विमान कंपनी पर रोहित पवार ने कहा, "VSR नाम की यह कंपनी है. यह विमान अमेरिका में बना है. यह विमान बहुत तेज़ चलता है; अगर हम अन्य विमानों को देखें, तो वे इतने तेज़ नहीं होते. विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह और विस्ता सेल्स Vista Sales ये तीन शेयरधारक हैं. विस्ता की गहराई में हम अभी नहीं जाएंगे, लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो बाद में ज़रूर जाएंगे. VSR की मोनोपॉली है.

ग्रुप चैट का जिक्र कर रोहित ने हादसे से निधन तक टाइमिंग बताई

रोहित पवार ने ग्रुप चैट का जिक्र करते हुए कहा कि एक ग्रुप चैट में यह चर्चा चल रही थी, जिसमें सभी अधिकारी शामिल होते हैं. 8:45 के करीब हादसे की घटना हुई, 9 बजे पता चला कि दादा घायल हैं. 9:45 पर दादा के निधन की पहली खबर आई. तब मन पूरी तरह सुन्न हो गया था. पायलट के पास एक ऐप होता है, जिसमें सारी जानकारी मिलती है. यह विमान 16 साल पुराना था... यह विमान मुंबई और सूरत जाकर भी आया था. कहा जा रहा है कि धुएं और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें - अजित पवार की पहचान कलाई की घड़ी से की गई....विमान क्रैश साइट से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

गो-अराउंड दोबारा किया होता तो यह दुर्घटना नहीं होतीः रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा कि ग्राम पंचायत के CCTV की वजह से ही हादसे पर चर्चा हो रही है. अगर यह CCTV फुटेज नहीं होता, तो केवल ऊपरी या अस्पष्ट जानकारी ही मिल पाती. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक बार गो-अराउंड किया गया था. उसे दोबारा करना चाहिए था. अगर दोबारा किया होता, तो यह दुर्घटना नहीं होती. इन सबको जल्दी थी क्योंकि इन्हें कहीं और जाना था, ये पटना जाने वाले थे. पैसे डूब जाएंगे, इस डर से उन्होंने जल्दबाजी की.

Advertisement

कॉकपिट से सिर्फ 'ओ शिट' की आवाज सुनाई दीः रोहित पवार

रोहित पवार ने आगे कहा कि अजित दादा के विमान का स्टॉल वार्निंग सिस्टम Stall warning system बंद था. कॉकपिट में जो कुछ भी बातचीत हुई, वह रिकॉर्ड नहीं हुई है. सिर्फ "ओ शिट" की आवाज सुनाई दी... उसके आगे-पीछे और कोई आवाज नहीं है. यानी वहां पूरी शांति थी. रोहित पवार ने यह भी कहा कि रमेश नाम का एक व्यक्ति... उसे प्रमोशन क्यों दिया गया? प्रफुल्ल पटेल की भी एक मेंटेनेंस कंपनी है. VSR ने इन-हाउस मेंटेनेंस शुरू कर दिया.

रोहित पवार ने यह भी कहा कि 27 तारीख की पिछली रात को यह तय हुआ कि दादा विमान से जाएंगे. दादा गाड़ी से पुणे और फिर वहां से बारामती जाने वाले थे. लेकिन उन्हें देरी हो गई और उन्होंने विमान से जाने का फैसला किया.

जब तक इन सब सवालों के जवाब नहीं मिलते, हम शांत नहीं बैठेंगेः रोहित

रोहित पवार ने आगे कहा कि जब तक हमें इसके जवाब नहीं मिल जाते, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे. पार्टी के कुछ अधिकारी और नेता मिलने वाले थे. एक बहुत बड़े नेता दादा से मिलने आने वाले थे. उनके देर से आने के कारण जो दादा 5:00-5:30 बजे जाने वाले थे, उन्होंने देरी होने की वजह से विमान से जाने का फैसला किया.

Advertisement

पूर्वी विदर्भ के एक नेता आए थे, क्योंकि उन्हें एक महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर करवाने थे. वह फाइल घर पर नहीं, मंत्रालय में थी... फाइल आने तक समय निकल गया. अगर इसकी गहराई तक जाना पड़ा, तो हम जाएंगे. रोहित पवार ने आगे कहा कि कुछ महीने पहले हम मिले थे... चर्चाएं चल रही थीं. मालूम हो कि एनसीपी में दो-फाड़ के भी पवार परिवार पारिवारिक मामलों में एकजुट रहा है. अब रोहित पवार के इस प्रेस कॉफ्रेंस से महाराष्ट्र की राजनीति में नया सियासी तूफान खड़ा हो सकता है. 

यह भी पढ़ें - दुख की घड़ी में मिटीं दूरियां? एक ही फ्रेम में चर्चा करते दिखे शरद पवार और दोनों पोते! 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Penguine का दावा- नहीं छपी Retired Gen. Naravane की किताब..Rahul Gandhi पर हुई FIR | Parliament