BRICS Summit News: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीतल पर उकेरा रूस का संविधान भेंट करेंगे इंदौर लोकेश 

इंदौर के लोकेश मंगल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीतल पर उकेरा गया रूस का संविधान भेंट करेंगे. नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह संविधान रूसी दूतावास के जरिए पुतिन तक पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vladimir putin brass russia constitution gift lokesh mangal indore brics summit.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीतल पर उकेरा गया रूस का संविधान भेंट करने की तैयारी तेज हो गई है. इंदौर के पीतल विशेषज्ञ लोकेश मंगल ने यह अनूठा संस्करण तैयार किया है. उनका कहना है कि इसे रूस के संविधान के प्रति सम्मान के तौर पर तैयार किया गया है. अब इसे नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के माध्यम से राष्ट्रपति पुतिन तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है. 

Vladimir putin brass russia constitution gift lokesh mangal indore brics summit.

इंदौर के रहने वाले लोकेश मंगल ने बताया कि वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है. आगामी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाना है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसी अवसर पर उन्हें पीतल पर उकेरा गया रूसी संविधान भेंट करने की योजना है.

Vladimir putin brass russia constitution gift.

देशों के बीच सम्मान और मित्रता की भावना

उन्होंने बताया कि इस विशेष संस्करण को तैयार करने का संकल्प राष्ट्रपति पुतिन की वर्ष 2025 में भारत यात्रा के दौरान लिया गया था. इसके बाद इंदौर में 12 दिसंबर 2025 को पीतल पर उकेरे गए रूसी संविधान का यह संस्करण जारी किया गया. मंगल के मुताबिक रूस के संविधान को पीतल पर उकेरना केवल एक कलात्मक प्रयास नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच सम्मान और मित्रता की भावना को दर्शाने की पहल है.

BRICS Indore Declaration: 4 नए नेटवर्क; शिवराज सिंह ने कृषि में वैश्विक सहयोग का नया रोडमैप बताया

Vladimir putin brass russia constitution gift lokesh mangal indore brics summit.

दूतावास के माध्यम से पुतिन तक पहुंचेगा 

लोकेश मंगल ने कहा कि रूस के संविधान दिवस के अवसर पर इसका मुख्य पृष्ठ भी जारी किया गया था. अब इसे जल्द से जल्द नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास भेजने की तैयारी है. उनकी उम्मीद है कि दूतावास के माध्यम से यह विशेष भेंट राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक पहुंचेगी.

जापान से 81 साल पहले रूस ने छीना था सोना-चांदी से मालामाल यह द्वीप, पहली बार पुतिन पहुंचे तो मचा बवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
पटना में छात्रों का फूटा गुस्सा! बैरिकेड तोड़ CM आवास घेरने पर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज!

Topics mentioned in this article
Vladimir Putin
BRICS Summit India
BRICS Summit 2026
Vladimir Putin India Visit
Indore News