'786 नंबर के खास नोट के मिलेंगे 86 लाख', झांसे में फंसा 4 स्टार होटल का शेफ हो गया बर्बाद

शेफ मोहन ने बताया कि उसे फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा था, मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी ओर से उसे कहा कि 786 के तीन खास नोटों के बदले 86 लाख रुपए होम डिलीवरी से भेजे जाएंगे. चार्ज के नाम पर उससे 3.66 लाख रुपए ठग लिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

786 Series Note Scam in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आए 4 स्टार होटल के शेफ नेपाली युवक के साथ लाखों रुपए की साइबर ठगी हो गई. आरोपियों ने युवक को 786 नंबर के विशेष नोट खरीदने के बदले 86 लाख रुपए देने का लालच दिया. इसके बाद उससे अलग-अलग चार्ज के नाम पर 3.66 लाख रुपए ठग लिए. ठगी का पता चलने पर शेफ ने नानाखेड़ा पुलिस में केस दर्ज किया है. 

टीआई नरेंद्र यादव के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल निवासी मोहन पिता लील प्रसाद श्रेष्ठा (44) यहां इंदौर रोड़ पर एक होटल में शेफ हैं. उसे 786 नंबर के तीन नोट के बदले 86 लाख रुपए मिलने का झांसा देकर साईबर ठगो ने फांसा ओर 28 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक 3 लाख 66 हजार 546 रुपए ठग लिए. केस हमारे पास आया है, मामले की जांच की जा रही है. 

Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग

अलग-अलग किश्तों में 3.66 लाख  ट्रांसफर किए 

शेफ मोहन ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा था, जिसमें यूनिक नंबर और 786 वाले नोटों के बदले भारी रकम देने का दावा किया गया था. उसने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, दूसरी ओर से उसे कहा कि तीन विशेष नोटों के बदले उन्हें 86 लाख रुपए होम डिलीवरी से भेजे जाएंगे. इसके लिए पहले डिलीवरी चार्ज, GST, रजिस्ट्रेशन और TDS जमा करना होगा. झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 3 लाख 66 हजार 546 रुपए मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए. कुछ समय बाद उसे एक मित्र से पता चला कि वे साइबर फ्रॉड का शिकार गया. 

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

Advertisement

930 साइबर हेल्पलाइन पर की थी शिकायत 

ठगी का पता चलते ही उसने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई. जांच के बाद राज्य साइबर सेल ने मामला नानाखेड़ा थाना पुलिस को भेजा. यहां 1930 साइबर पोर्टल से प्राप्त E-FIR के आधार पर कार्रवाई की गई है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. 

40 का DNA टेस्ट, 200 CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया दरिंदा, 8 महीने पहले की थी हैवानियत

Featured Video Of The Day
बिहारः पुल पर बैठे थे युवक, अचानक भरभराकर ढहा और गिर गए सारे