उज्जैन बोरवेल हादसा : ज‍िंदगी की जंग हारा भागीरथ, 23 घंटे बाद जुगाड़ तकनीक से न‍िकाला शव

Ujjain Borewell Rescue Operation: उज्जैन के बड़नगर में खुले बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय मासूम को निकालने 23 घंटे से रेस्क्यू चला, मगर उसे बचाया नहीं जा सका. NDRF‑SDRF की टीम, कलेक्टर‑SP भी मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बड़नगर के झलारिया गांव में बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान NDRF‑SDRF और प्रशासनिक टीम

Ujjain Borewell Rescue Operation Update: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे तीन साल के  बच्‍चे भागीरथ को बाहर न‍िकाला ल‍िया गया. वह अचेत अवस्‍था में था. उसे अस्‍पताल ले जाया गया. यह खबरें आ रही हैं क‍ि भागीरथ ज‍िंंदगी की जंग हार चुका है. हालांक‍ि इस संबंध में अभी क‍िसी अध‍िकारी का बयान नहीं आया है. 

बोरवेल में फंसे भागीरथ को 23 घंटे बाद शुक्रवार शाम को करीब सवा छह बजे उसे बाहर न‍िकाला गया. उसे बोरवेल से न‍िकालने के ल‍िए जुगाड़ तकनीक का सहारा ल‍िया गया. तारों के गुच्‍छे को कुछ इस तरह से बनाया गया क‍ि उनमें बच्‍चा फंस गया और उसे खींच ल‍िया गया. 
 

उज्‍जैन बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद से प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ था. ज‍िला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं मौके पर डटे हुए थे. NDRF और SDRF की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका. 

झलारिया गांव में हुआ हादसा

उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में यह हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ. ढाई से तीन साल का मासूम भागीरथ देवासी खेलते‑खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया. बोरवेल करीब 200 फीट गहरा बताया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था.

Advertisement

Ujjain Borewell Child Rescue: बड़नगर बोरवेल हादसा

मौके पर पूरा प्रशासन मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया. कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और प्रशासन‑पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची. हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य और जिला स्तर की आपदा प्रबंधन टीमें भी तुरंत सक्रिय की गईं.

NDRF‑SDRF का जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल से पहुंची NDRF की टीम के साथ हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. शुरुआती प्रयासों में बोरवेल के भीतर पाइप और रस्सियों के जरिए बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की गई. बच्चे के हाथों में रोप रिंग पहनाकर बाहर निकालने के दो प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

Advertisement

समानांतर सुरंग बनाने में आई बाधा

बच्चे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए पांच पोकलेन मशीनों की मदद से बोरवेल के समानांतर एक सुरंग बनाई जा रही थी. लेकिन करीब 40 फीट खुदाई के बाद चट्टानें आने के कारण काम रोकना पड़ा. अब इन चट्टानों को तोड़ने के लिए भोपाल से हैमर मशीन मंगाई गई है, ताकि खुदाई फिर से शुरू की जा सके.

45 फीट गहराई पर मिली नई लोकेशन

रेस्क्यू टीम को ताजा जानकारी मिली है कि बच्चा फिलहाल बोरवेल में करीब 45 फीट की गहराई पर है. विशेषज्ञ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और ऑक्सीजन सप्लाई बनाए रखने के लिए बोरवेल में पाइप डाले गए हैं.

परिजनों का रो‑रोकर बुरा हाल

मासूम की मां जत्तू बाई का रो‑रोकर बुरा हाल है. वह बार‑बार भगवान से अपने बच्चे की सलामती की दुआ मांग रही हैं. मां का कहना है कि पता नहीं उसका बच्चा किस हालत में होगा. परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं और मौके पर मौजूद हैं.

Advertisement

कैसे हुआ हादसा?

परिजनों ने बताया कि भागीरथ के पिता पूसाराम देवासी राजस्थान के पाली जिले के निवासी हैं. परिवार भेड़ चराने के लिए झलारिया गांव आया हुआ था. हादसे के वक्त बच्चा दीवार के पास खेल रहा था. उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और उसे बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया. मां ने गिरते हुए देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था.

सांसे थामे है पूरा गांव

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरा गांव और जिला प्रशासन की नजरें मौके पर टिकी हुई हैं. हर कोई मासूम के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है और ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक बच्चे को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता.

Advertisement

यह भी पढ़ें : भोपाल के बड़ा तालाब पर फिर चला बुलडोजर; 350 से ज्यादा अतिक्रमण हटेंगे, 21 अप्रैल तक चलेगा अभियान

यह भी पढ़ें : फंड की कमी का बहाना नहीं चलेगा; पेंशन के लिए कुर्सी-टेबल बेचें, लाडकी बहन जैसी योजना बंद करें: बॉम्बे हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

यह भी पढ़ें : कुणाल चौधरी का शिवराज सिंह चौहान पर विवादित बयान; शाजापुर में गेहूं खरीदी पर धरना, जानिए क्या बोल गए?

Featured Video Of The Day
UP SIR Final Voter List: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानिए कितने नाम कटे? | Breaking News