मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी UCC, सीएम मोहन यादव बोले- 'जनता जरूर साझा करे सुझाव'

मध्य प्रदेश सरकार यूसीसी लागू करने की तैयारी में जुटी है.आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूसीसी लागू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि समिति विभिन्न वर्गों से सुझाव जुटाकर प्रारूप तैयार कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) जल्द लागू होगी. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी को लेकर समिति बना दी गई है. यह समिति धार्मिक लोगों से राय ले रही है. मध्य प्रदेश में यूसीसी को लागू किया जाएगा, क्योंकि, आज धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक रूप से भिन्न-भिन्न मतों की आवश्यकता नहीं है. आज जरूरत यूसीसी की ओर बढ़ने की है. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जनता भी वेबसाइट पर अपने सुझाव जरूर साझा करे.

'MP में भी यूसीसी लागू'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा लागू जा रही है. हमारे राज्य में चाहे बहनों के तलाक के मामले हों, चाहे पारिवारिक परंपराएं हों, चाहे भिन्न-भिन्न धार्मिक मामले हों, आज वैधानिक और सामाजिक रूप से इनमें भिन्नता की आवश्यकता नहीं है. वर्तमान में हमें समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ने की जरूरत है. अभी तीन राज्यों उत्तराखंड-गुजरात और असम ने इसको अपनाया है. हम भी राज्य में यूसीसी लागू करेंगे.

यूसीसी के अनुकूल राज्य है एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में अलग-अलग विद्वानों को मिलाकर समिति भी बना दी गई है. यह समिति विभिन्न जिलों में जाकर सभी धर्मों के लोगों से सुझाव ले रही है. उनकी रिपोर्ट का संकलन करने के बाद हम चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी समान नागरिक संहिता मध्यप्रदेश में लागू हो जाए. राज्य की भी इच्छा है कि इसे लागू होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार जन-कल्याणकारी कामों को लगातार आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उन अनुकूल राज्यों में से एक है जहां यूसीसी लागू होना चाहिए. यूसीसी को लेकर वेबसाइट भी लॉन्च की गई है. मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अपने सुझाव जरूर दे.

ये भी पढ़ें: ट्विशा की 80KG की डमी लेकर गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ भी मौजूद, दोनों के सामने करेगी सीन रिक्रिएशन

Advertisement

ये भी पढ़ें: आज से शुरू होगा 'खेत बचाओ अभियान', गांव-गांव पहुंचेंगे वैज्ञानिक, शिवराज चौहान भी किसानों से करेंगे सीधा संवाद

Featured Video Of The Day
अलीगढ़ में ट्रैक्टरों की खींचातानी का VIDEO वायरल, स्टंट के दौरान युवक का पैर टूटने का दावा
Topics mentioned in this article