रंगपंचमी की रात खूनी वारदात से सनसनी, प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की हत्या

Bastar Double Murder: छत्तीसगढ़ में बस्तर सांसद के गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी, क्योंकि उसको शक था कि उसकी प्रेमिका को रंग इन्हीं दोनों युवकों ने लगाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियां मातम में बदल गई. नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी. यह गांव बस्तर सांसद का भी है. बताया जा रहा है कि गांव में पारंपरिक रूप से होली दहन का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

मामला एक युवती को रंग लगाने से जुड़ा बताया जा रहा है. सालगुड़ गांव के दो युवकों पर कलचा गांव के एक युवक की प्रेमिका पर रंग लगाने का शक जताया. इसी संदेह पर युवक ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ दोनों युवकों को घेर लिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

एक आरोपी नाबालिग निकला

इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नाबालिग होने की भी जानकारी सामने आई है.

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. रंगों के त्योहार से पहले महज एक शक ने दो युवकों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध में कौन-किस पर पड़ा भारी? Arzoo Kazmi का जवाब दंग कर देगा
Topics mentioned in this article