Twisha Sharma Case: रात में जमानत रद्द और सुबह आवारा कुत्ते को खाना खिलाती दिखीं सास गिरिबाला, VIDEO आया सामने

बता दें कि गिरिबाला सिंह की गुरुवार रात में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है, जिससे अब ट्विशा की सास पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुत्ते को खाना खिलाती दिखीं गिरिबाला सिंह.

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह का अग्रिम जमानत याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने देर रात रद्द कर दी, दूसरी ओर उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जो गुरुवार सुबह का है. इसमें वह अपने घर के बाहर आवारा कुत्ते को खाना खिलाते हुए दिख रही हैं. इस दौरान वह एक बर्तन में कुत्ते को खाना रखकर मीडिया की ओर देखते हुए घर में चली गईं.

पूर्व जज गिरिबाला की गिरफ्तारी पर लटकी तलवार

दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने देर रात पूर्व जज रहीं ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की याचिका रद्द कर दी. इसके बाद अब पूर्व जज की गिरफ्तारी पर तलवार लटकी है. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि फांसी के अलावा शरीर पर 6 अन्य चोटें भी दर्ज थीं. क्वेरी रिपोर्ट के अनुसार, ये चोटें शव उतारने या अस्पताल ले जाने के दौरान नहीं हुईं. हालांकि, हाईकोर्ट ने चोटों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया.

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि दहेज मृत्यु जैसे गंभीर और संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों की गहन जांच अनिवार्य है, लेकिन निचली अदालत ने केस डायरी, गवाहों के बयान और वॉट्सऐप चैट्स जैसे अहम साक्ष्यों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया.

Advertisement

सीबीआई की कस्टडी में समर्थ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ट्विशा के आरोपी पति समर्थ को अपनी कस्टडी में ले लिया है. अब उससे ट्विशा की मौत के मामले में पूछताछ की जाएगी. इस कार्रवाई को केस में अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि एजेंसी अब घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और मौत के पीछे की असल वजह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. जांच एजेंसियां समर्थ से घटना के दिन और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद पहली बार फूट-फूट कर रोया पति समर्थ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Advertisement

यहां पढ़ें कोर्ट में क्या हुआट्विशा शर्मा मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, MP हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द

Featured Video Of The Day
देशभर में बकरीद, UP-बिहार-मुंबई में हाई अलर्ट | ड्रोन और CCTV से निगरानी