ट्विशा ने अबॉर्शन अपनी मर्जी से कराया था या उसपर दबाव डाला गया, समर्थ ने पुलिस को क्या बताया?

Twisha Sharma Case Latest Update: ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर पुलिस पति समर्थ सिंह से पूछताछ कर रही है. जांच टीम ने उससे ट्विशा ने अबॉर्शन के बारे में भी सवाल किए. पूछा गया कि ट्विशा ने अपनी मर्जी से अबॉर्शन कराया था या उसपर दबाव डाला गया? जानिए समर्थ ने पुलिस को क्या बताया?

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Twisha Sharma Case Latest Update: SIT Interrogates Husband Samarth Singh Over Abortion Angle and Disputes.

Twisha Sharma Abortion Husband Samarth Police Interrogation: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर कई खुलासे कर रहा है. ट्विशा की मौत के बाद उसकी जो चैट सामने आई थी, उसमें ट्विशा ने अपनी मां से बात करते हुए कहा था कि 'ये लोग (ससुराल वाले) बच्चे को लेकर सवाल उठाते हैं. पूछते हैं कि यह बच्चा किसका था'. मुझ पर शक करते हैं. पूछताछ में समर्थ ने इससे उलट कहानी सुनाई है. उसका कहना है कि 'ट्विशा बच्चा नहीं चाहती थी, जबकि वह पिता बनना चाहता था. ट्विशा का गर्भपात उसकी जिद और डॉक्टर की सलाह से कराया गया था. आइए, विस्तार से जानते हैं समर्थ ने गर्भपात को लेकर क्या कहा और ट्विशा की चैट में क्या आरोप लगाए गए थे. 

सबसे पहले जानिए, ट्विशा ने चैट में क्या कहा था?

ट्विशा की मौत के बाद उसकी जो चैट सामने आई थी, उसमे वह रोते हुए अपनी मां से कह रही थी- 'मां प्लीज मुझे यहां से ले जाओ, यह लोग बहुत घटिया हैं. समर्थ को मैं चाहिए मुझे नहीं लगता. वह मुझसे पूछता है कि वो बच्चा किसका था और मुझसे कह रही हो रही हो कि मैं इग्नोर करूं. मम्मी यहां मैं पागल हो जाऊंगी, मुझसे नहीं हो पा रहा है ये सब'. एक क्लिक पर पढ़िए, ट्विशा के 23 स्क्रीनशॉट में क्या क्या 

पुलिस को समर्थ के बयान और ट्विशा के व्हाट्सएप चैट दोनों अलग-अलग कहानी क्यों बता रहे? 

समर्थ ने पुलिस पूछताछ में क्या है?

समर्थ के अनुसार, वह पिता बनना चाहता था, लेकिन ट्विशा मां नहीं बनना चाहती थी, वह बच्चा नहीं चाहती थी. कंसीव करने के बाद से ट्विशा खुद परेशान रहने लगी थी. उसकी जिद पर ही गर्भपात कराया गया. हम दोनों साथ में एक डॉक्टर के पास गए थे, उनसे दवा लेकर गर्भपात कराया था. ट्विशा के परिजनों का आरोप है प्रेग्नेंसी में जबरदस्ती ट्विशा का 15 किलो वजन कम कराया गया. इसके जवाब में समर्थ ने दलील दी कि हम दोनों साथ में जिम करते थे.  

जांच टीम क्या कर रही है? 

पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज जुटा रही है. समर्थ के बयान और ट्विशा के परिजनों के आरोप का दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है. 

Advertisement

ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में आज CDR-CCTV पर सुनवाई; डिजिटल सबूतों को लेकर बहस, CBI जांच शुरू

ट्वीशा मामले में कब क्या हुआ?

  • 12 मई: कटारा हिल्स स्थित ससुराल में रात को जिम्नास्टिक हुक से ट्वीशा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला.
  • 13 मई: एम्स भोपाल में शव का पोस्टमार्टम हुआ. परिजनों ने कटारा हिल्स थाने में हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया, शव एम्स की मर्चुरी में रखा गया.  
  • 14 मई: परिजनों ने पुलिसकमिश्नर कार्यालय पर हंगामा किया.
  • पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला पर दहेज हत्या का आरोप लगाया. देर रात मामले में एफआईआर दर्ज की गई. 
  • 15 मई: रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए
  • आवेदन किया. कोर्ट ने बढती उम्र को आधार बनाकर राहत दी. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार किया. 
  • 16 मई: परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने और
  • मामले की जांच दिल्ली से बाहर करवाने की मांग उठाई.
  • 17 मई: परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया. मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात के बाद उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला. 
  • 18 मई: समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई जिसे भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दिया. 
  • 19 मई: विदेश भागने की आशंका को लेकर समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया. 10 हजार का इनाम घोषित किया गया. 
  • 20 मई: भोपाल कोर्ट ने शव के 2nd पोस्टमार्टम की याचिका खारिज करते हुए ट्वीशा के शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया. डीजी से एटीआर रिपोर्ट मांगी गई. 
  • 21 मई: पुलिस ने फरार समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर इनाम 10
  • हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया. 
  • 22 मई: समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हाईकोर्ट ने दोबारा पीएम के निर्देश दिए. मप्र सरकार ने सीबीआई जांच क़े लिए मामला केंद्र सरकार को भेजा. 
  • 23 मई: सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया. चीफ जस्टिस ऑफ
  • इंडिया की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को इस पर सुनवाई का फैसला.
  • 24 मई: भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों (मायके वालों) को सौंपा. भोपाल में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया. 
  • 25 मई: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट की पीड़ित, आरोपी दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाज़ी से दूर रहने की सलाह. बेंच ने कहा- इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी द्वारा की जाए. CBI ने केस टेकओवर किया. देर शाम टीम भोपाल पहुंची. पुलिस समर्थ को उसके घर लेकर पहुंची, री-क्रिएशन किया गया. 

Twisha Sharma Case: विदाई के वक्त सास गिरिबाला सिंह ने मांगे थे 2 लाख रुपये... ट्विशा शर्मा केस में CBI की FIR में खुलासा

Featured Video Of The Day
अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, टूट गया सीजफायर