ट्विशा शर्मा: घटना की रात के वो '40 मिनट' बने मिस्ट्री, ससुराल वालों से CBI खंगाल रही हर एक सेकेंड की टाइमलाइन

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई घटना वाली रात 9:40 से 10:20 बजे के बीच के 40 मिनट की जांच पड़ताल कर रही है. इन 40 मिनट के दौरान ऐसा क्या हुआ, इसकी मिनट-टू-मिनट जानकारी CBI खंगाल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के बयानों में कई बिंदुओं पर विरोधाभास.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) से लगातार पूछताछ कर रही है. सोमवार को गिरिबाला सिंह के घर की छत पर सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की 80 किलो की डमी के साथ सीन रिक्रिएशन किया. यह उस जगह किया गया, जहां 12 मई को ट्विशा का शव मिला था. इस दौरान पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह भी मौजूद थीं. दोनों को 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर रखा गया है. वहीं दोनों से सीबीआई की अलग-अलग टीमें पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसी का फोकस-शादी के बाद ट्विशा और समर्थ के रिश्तों में आए तनाव और घटना वाली रात की पूरी टाइमलाइन को समझने पर है.

CBI के तीखे सवालों में फंसा समर्थ

अब तक की रिमांड के दौरान सीबीआई ने समर्थ से पूछा कि 22 अप्रैल को अचानक क्यों ट्विशा के मायके वाले भोपाल आये. हालांकि इसका जवाब समर्थ. नहीं दे पाया... इसके अलावा दांपत्य जीवन में विवाद, कथित मारपीट और कुछ ही महीनों में रिश्तों में आई खटास के कारणों को लेकर भी सवाल किए गए.

घटना वाली रात 40 मिनट में क्या हुआ?'

वहीं सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह से घटना वाली रात 9:40 से 10:20 बजे के बीच के 40 मिनट की पड़ताल कर रही है. जांच के दौरान उस समय को लेकर सवाल, जिसमें रात 9.40 बजे तक ट्विशा की अपने मायके पक्ष से सामान्य बातचीत हुई, करीब 10.20 बजे दोबारा संपर्क करने पर उसकी मौत की सूचना दी गई. अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश की कि इतने कम समय में क्या हुआ था? इसकी मिनट-टू-मिनट जानकारी मांगी है.

कई बिंदुओं पर विरोधाभास

सीबीआई को ट्विशा शर्मा के फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने से लेकर उसे एम्स अस्पताल पहुंचाने तक के पूरे घटनाक्रम का विस्तृत ब्यौरा चाहिए. बता दें कि समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह से साथ बैठाकर और अलग-अलग पूछताछ की गई, लेकिन अब तक वो घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए हैं. वहीं दोनों के बयानों में भी कई बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आए.

ट्विशा के परिजनों से भी पूछताछ

इधर, CBI  ने दिल्ली में ट्विशा के परिजनों से भी पूछताछ की है. ट्विशा की भाभी कैप्टन डॉ राशि शर्मा और ट्विशा की चचेरी बहनों से दिल्ली में इस मामलें की जानकारी ली गई है. सीबीआई ने समर्थ और ट्विशा के वैवाहिक संबंधों, व्हाट्सएप चैट को लेकर भी जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: समर्थ ने डमी के गले में फंदा डालकर दिखाया, गिरिबाला भी रहीं मौजूद, रिक्रिएशन के समय क्यों आया गुस्सा?

ये भी पढ़ें: समर्थ से पुराने रिश्ते की जानकारी जुटा रही CBI, मां-बेटों के जवाबों में दिखा विरोधाभास

ये भी पढ़ें:  Twisha Sharma मामले में समर्थ के दोस्तों ने गवाह को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वारदात CCTV में कैद

Featured Video Of The Day
CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 24 घंटे की देरी के बाद शुरू
Topics mentioned in this article