VIDEO: तेज रफ्तार, स्टंट और तीन भाइयों की मौत... चीख भरे आखिरी पल कैमरे में कैद

Mauganj Bike Accident: 14 अप्रैल को मऊगंज जिले के NH-135 पर पथरिहा मोड़ पर हुए हादसा का अब वीडियो सामने आया है. बाइक से रेस करने का बाइक सवार ही वीडियो बना रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओवरटेक करते समय बाइक नहीं हुई कंट्रोल.

Mauganj Accident Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. 14 अप्रैल को हुए उस दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको रुला दिया था, जिसमें एक ही परिवार के तीन भाइयों की जान चली गई थी. उसी हादसे के वीडियो में दिख रहा है कि रफ्तार का जुनून किस कदर मौत के तांडव में बदल जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पांच दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर मौत से रेस लगा रहे थे और खुद ही अपनी मौत का वीडियो बना रहे थे.

हादसे का वीडियो नेशनल हाईवे 135 पर पथरिहा मोड़ का है. दो बाइकों पर सवार पांचों दोस्त बाइक से रेस लगा रहे थे और एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे. इसके अलावा मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी.  इसके अलाव उनके हाथ में कट्टा या फिर बंदूक जैसी दिखने वाला लाइटर भी था, जिसका वह दिखावा कर रहे थे.

ईंट से लदे ट्रक में जा भिड़ी बाइक

मोबाइल से हुई वीडियो रिकॉर्डिंग में दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार तीनों दोस्त जब ट्रक को ओवरटेक करते हैं तो सामने ईंटों से लदा ट्रॉला सामने आ जाता है. इस दौरान बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को वह कंट्रोल नहीं रख पाते और पीछे से ट्रॉला में टकरा जाते हैं.

Advertisement

हादसे में बाइक सवार उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई. ये तीनों एक ही परिवार के थे, जो इस खूनी रेस का शिकार हो गए. चंद सेकेंड में मुस्कुराती जिंदगी एक दम तबाह हो गई.

दूसरी बाइक पर सवार दोस्त हुए घायल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीछे वाली बाइक पर सवार साथी इस पूरी रेसिंग को शूट कर रहे थे. दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए. 14 अपैल को हुए हादसे का वीडियो आज सामने आया तो मऊगंज के लोगों के जख्म फिर हरे हो गए हैं. यह वीडियो गवाही दे रहा है कि उस दिन सड़क पर नियम नहीं, बल्कि 'मौत का खेल' चल रहा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- हरी मिर्च ने बदल दी किस्मत, शिवपुरी के किसान 300 बीघा में उगा रहे, यहीं गांव की पहचान

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | होर्मुज बंद! ईरान की जहाजों की आवाजाही रोकी, कुछ बड़ा करेंगे ट्रंप? Pradeep Dutta