प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी; ICU में भर्ती, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है. फेफड़ों में पानी, निमोनिया और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें ICU में रखा गया. जानिए अब कैसी है स्थिति.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मशहूर पंडवानी कलाकार तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी
(File Photo)

Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. हालांकि इलाज शुरू होने के बाद अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं. इस खबर से जहां उनके प्रशंसकों में चिंता थी, वहीं अब सुधार की खबर से राहत की भावना देखी जा रही है.

ऐसे गाती थीं तीजन बाई, देखिए Video

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में किया गया भर्ती

तीजन बाई को बुधवार देर रात एम्स रायपुर के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया. अस्पताल लाने के समय उनकी हालत काफी गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया. डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू कर इलाज शुरू किया.

Teejan Bai Health Update: घर में बीमारी के दौरान तीजन बाई

फेफड़ों में पानी और निमोनिया की पुष्टि

पूरी मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि तीजन बाई के फेफड़ों में पानी भर गया है. इसके अलावा उन्हें निमोनिया की भी शिकायत है. डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी.

Advertisement

इलाज के बाद हालत में सुधार

तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने जानकारी दी कि समय पर अस्पताल पहुंचाने और डॉक्टरों के त्वरित इलाज से उनकी हालत में अब सुधार है. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उम्र को देखते हुए डॉक्टर पूरी सावधानी बरत रहे हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

प्रशंसकों में चिंता के बाद राहत

तीजन बाई के अस्वस्थ होने की खबर से उनके परिवार और प्रशंसकों में चिंता का माहौल था. हालांकि, अब स्वास्थ्य में सुधार की खबर सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Advertisement

Teejan Bai Health Update: फाइल फोटो

पंडवानी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा की पहचान मानी जाती हैं. उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया. महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं.

कई बड़े सम्मानों से हो चुकी हैं सम्मानित

तीजन बाई को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं. उन्हें 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी कला ने भारतीय लोक संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है.

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

एम्स रायपुर में डॉक्टरों की विशेष टीम उनका इलाज कर रही है और हर पल उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगी.

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

Advertisement

यह भी पढ़ें : मध्य भारत में नया लॉजिस्टिक कॉरिडोर; सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन, MP-महाराष्ट्र कनेक्टिविटी को मिलेगी गति

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर केस दर्ज; नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI बनाएगी कंट्रोल रूम, HC से गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद जांच तेज

Featured Video Of The Day
"एक गंदा धर्म..." सनातन पर बयान देकर फंस गईं ममता? FIR दर्ज