थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बनकर किया था शिकार, अब नेपाल बॉर्डर से दोनों शातिर ठग गिरफ्तार

Cyber Crime: मामला जिले ग्राम सिरसी से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि शातिर ठगों ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत जेल में बंद पीड़ित चिंतामणी बंजारे के बेटे को जेल से बाहर निकालने में मदद करने के लिए खुद को गांधी नगर थाना प्रभारी और अंबिकापुर जेल अधीक्षक बताकर पीड़ित से 75 हजार रुपए पैसे ऐंठे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TWO THUG ARRESTED FROM NEPAL BOARDER

Cunning Thug Arrested: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साइबर ठगी के जरिए भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने नेपाल बार्डर से गिरफ्तार में सफलता पाई है. दोनों ठगों ने थाना प्रभाारी और जेल अधीक्षक बनकर लोगों को लाखों का चूना लगाया था. पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामला जिले ग्राम सिरसी से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि शातिर ठगों ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत जेल में बंद पीड़ित चिंतामणी बंजारे के बेटे को जेल से बाहर निकालने में मदद करने के लिए खुद को गांधी नगर थाना प्रभारी और अंबिकापुर जेल अधीक्षक बताकर पीड़ित से 75 हजार रुपए पैसे ऐंठे थे.

ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

पीड़ित के बेटे को जेल से छुड़ाने में मदद करने का झांसा देकर पैसे ऐंठे

ठगों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वे उनके बेटे का नाम मामले से हटवा देंगे और जेल से छुड़ाने में मदद करेंगे और पीड़ित झांसे में आ गया और फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया. मामले को गंभीरता समझते हुए चौकी बसदेई पुलिस ने सितंबर 2025 में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 497/25 दर्ज किया.

ठगों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर उन्हें नेपाल बार्डर पर दबोचा

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली और शातिर ठगों का मोबाइल लोकेशन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया तो आरोपियों का सुराग उत्तर प्रदेश में मिला. ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना हुई और बहराइच जिले में नेपाल बॉर्डर के पास दबिश देकर दोनों को आरोपियों को पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें-खंडहर में तब्दील हुए स्कूल में मिला मासूम का शव, गले पर मिले चोट के निशान, दो साल से बंद पड़ा था...

Advertisement
दोनों शातिर ठगों की पहचान इमरान और मोहम्मद आलम के रूप में हुई है. दोनों ठगों को गिरफ्तार कर चौकी बसदेई लेकर आई है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जेल से छुड़ाने के नाम पर पीड़ित के साथ जालसाजी की और अपने खाते में उससे 75 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे.

पुलिस की नागरिकों से अपील, 'किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं'

गौरतलब है पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और एक चेकबुक जब्त किए हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी भी सरकारी अधिकारी के नाम पर पैसे मांगने पर पहले खुद से तहकीकात अवश्य करें.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

Advertisement

Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट
Topics mentioned in this article