MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक चचेरे भाई ने महज 150 रुपए के लिए भाई को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच 150 रुपए के भाड़े को लेकर विवाद था, कहासुनी के बीच आरोपी भाई ने चाकू से हमला कर चचेरे भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
काम के लिए आगरा गए थे
जानकारी के अनुसार, पटेवरी गांव के रहने वाला 57 वर्षीय माधव आदिवासी पिछले महीने मजदूरी करने के लिए आगरा गय था. उसके साथ चचेरा भाई रमेश आदिवासी और उसकी पत्नी अशर्फी भी गई थी. रमेश कुछ दिनों बाद लौट आया था, जबकि उसकी पत्नी मजदूरी करती रही. करीब 22 दिन बाद सभी मजदूर वापस लौटे गांव. मजदूरी के बदले अशर्फी को कुछ आलू मिले थे जो माधव आदिवासी के पास रखे थे.
मजूदरी में मिले आलू लेना गया, घोंप दिया चाकू
23 मार्च सोमवार की शाम रमेश आदिवासी उन आलू को लेने माधव के पास पहुंचा. इस दौरान माधव ने रमेश से 150 रुपए का भाड़ा देने को कहा. इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गई. कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रमेश ने चाकू निकाला और माधव के पेट में घोंप दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल माधव को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद माधव मृत घोषित कर दिया.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
हत्या की सूचना पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी विनोद छाबई ने बताया कि आरोपी रमेश आदिवासी फरार है, उसकी तलाश कर रहे हैं.














