Madhya Pradesh: बीजेपी MLA ने थोक के भाव में बनाए प्रतिनिधि, 106 कार्यकर्ताओं को दे डाले न‍ियुक्ति पत्र

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक ने 106 समर्थकों को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक बताते हुए हमलावर रुख अपनाया है, जबकि विधायक का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, न कि समर्थनियों को रेवड़ी बांटना. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रमेश खटीक ने अपने समर्थकों को एक के बाद एक विधायक प्रतिनिधि बनाते हुए नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं.

विधायक द्वारा क्षेत्र में 106 प्रतिनिधि बनाए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने भी विधायक पर निशाना साधा है. पार्टी का आरोप है कि रमेश खटीक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली महकमे सहित कई विभागों में 106 से ज्यादा विधायक प्रतिनिधि बनाकर अपने समर्थकों को अनावश्यक लाभ देने की कोशिश की है, जो असंवैधानिक है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी ने बीते साल थानों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर सुर्खियां बटोरी थीं. अब शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 106 विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं.

यही वजह है कि कांग्रेस भाजपा और उसके विधायकों पर हमलावर है. करैरा विधायक ने जिला मुख्यालय के लगभग सभी विभागों के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और निजी विश्वविद्यालयों में भी प्रतिनिधि बनाए हैं. विधायक रमेश खटीक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पतालों में भी अपने समर्थकों को विधायक प्रतिनिधि बनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा है.

कांग्रेस का रुख

कांग्रेस ने विधायक प्रतिनिधि बनने पर भाजपा और उसके विधायकों की नीति का मखौल उड़ाते हुए कहा कि हर दूसरी गली में एक विधायक प्रतिनिधि मिलेगा. कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में अब जनप्रतिनिधियों के काम से ज्यादा प्रतिनिधि बनाने की होड़ मची हुई है.

Advertisement

उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले प्रीतम लोधी ने थानों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, केन्द्रीय मंत्री और टीकमगढ़ के सांसद वीरेन्द्र खटीक ने सवा सौ से ज्यादा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए थे.

कांग्रेस के हमलावर रुख के बाद विधायक रमेश खटीक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अधिक से अधिक विधायक प्रतिनिधि बनाने का मकसद यह है कि हर जन समुदाय की समस्याएं सामने आएं और उनके समाधान पर काम किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, न कि अपने समर्थकों को रेवड़ी बांटना. 

Advertisement

पिछोर विधायक का रिकॉर्ड

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने भी थानों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करके सुर्खियां बटोरी थीं. तब भी कांग्रेस ने भाजपा के विधायकों का मखौल उड़ाया था. अब करैरा विधानसभा सीट से रमेश खटीक के इस कदम ने कांग्रेस को एक बार फिर हमला करने का मौका दे दिया है. 

वार्ड पार्षदों से ज्‍यादा व‍िधायक प्रत‍िन‍िध‍ि

बता दें क‍ि शिवपुरी जिले की नगर परिषद और नगर पालिका को मिलाकर जितने पार्षद नहीं उससे कहीं ज्यादा तो विधायकों के विधायक प्रतिनिधि हैं. शिवपुरी जिले में नगर पालिका में 39 पार्षद हैं. शिवपुरी जिले की नगर परिषदों की बात करें तो कुल सात नगर परिषद हैं, जिनमें करैरा, कोलारस, मगरोनी, पिछोर, पोहरी, बैराड़ और बदरवास जैसी नगर परिषद शामिल है. अगर हम इनके पार्षदों की बात करें तो प्रत्येक नगर परिषद में 15 पार्षद हैं और शिवपुरी नगर पालिका में 39 पार्षद तो कुल मिलाकर लगभग हुए 152 पार्षद, लेकिन अकेले पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी और करैरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक के द्वारा बनाए गए विधायक प्रतिनिधियों की संख्या करीब-करीब 200 है. 

DA Hike MP: मध्‍य प्रदेश में 58% हुआ महंगाई भत्ता, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, सरकार ने द‍िया होली का तोहफा

Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?