IAS प्रतिभा पाल का एक्शन: गेहूं की 600 बोरियों से न‍िकली मिट्टी तो नपे ये 2 अधिकारी

सागर जिले में गेहूं की बोरियों से निकली मिट्टी के मामले में सहायक आपूर्ति अधिकारी और जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल पर गाज गिर गई है. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर कलेक्टर (IAS) प्रतिभा पाल ने एक्शन लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे और जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल पर कार्रवाई.

सागर: जिले में गेहूं खरीदी के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलेक्टर (IAS) प्रतिभा पाल को कार्रवाई के निर्देश दिए. मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने प्रथम दृष्टया लापरवाही करने वाले सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय भेज दिया गया है. यह कार्रवाई गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में मिली मिट्टी के मामले में की गई है.  

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी होगी जांच 

ममाले को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलेक्टर IAS प्रतिभा पाल को निर्देश दिए कि खाद्य विभाग के अलावा उपार्जन कार्य में जुड़े अन्य विभागों के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए. मंत्री राजपूत ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर, कोई अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या समूह भ्रष्टाचार और लापरवाही में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. 

सागर में गेहूं खरीदी घोटाला: 600 बोरियों में गेहूं की जगह मिली मिट्टी

क्या है बोरियों से मिट्टी निकले का मामला?

दरअसल, बीते दिनों गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर वेयरहाउस में गेहूं की 600 बोरियों से भारी मात्रा में मिट्टी निकलने का मामला सामने आया था. प्रारंभिक जांच में कई बोरियों में गेहूं की जगह अत्यधिक मात्रा में मिट्टी पाई गई. मामले में प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर संबंधित स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया और मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई. 

किसानों के साथ खिलवाड़ किया तो नहीं छोड़ा जाएगा  

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे, इसके लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं. उनकी मेहनत और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. गेहूं खरीदी में हुई गड़बड़ी अत्यंत गंभीर मामला है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; 104 लाख MT उपार्जन, MSP पर किसानों को 23708 करोड़ का भुगतान

Advertisement
Featured Video Of The Day
MP: केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार
Topics mentioned in this article
Sagar News In Hindi
Sagar News Latest
MP News
IAS Pratibha Pal
Minister Govind Singh Rajput