फूलसिंह बरैया MLA ने क्‍यों बोला था-'मैं करवा लूंगा मुंह काला', अब खूबसूरती को बता रहे रेप की वजह, देखें VIDEO

Phool Singh Baraiya Controversy Madhya pradesh: भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान न सिर्फ सामाजिक संवेदनाओं पर चोट करता है, बल्कि उनकी पुरानी विवादित राजनीति की भी याद दिलाता है. Bhander MLA Controversy के बाद सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Phool Singh Baraiya MLA Bhander Madhya Pradesh:
Social Media

Phool Singh Baraiya MLA Bhander Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के दत‍िया ज‍िले की भांडेर व‍िधानसभा सीट से कांग्रेस व‍िधायक फूलसिंह बरैया खूबसूरती को रेप की वजह बताने जैसा बेहुदा बयान देकर सुर्खियों में हैं. महिलाओं और बेटियों से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दे पर उनकी टिप्पणी ने उनकी ओछी मानसिकता को उजागर किया है.फूलसिंह बरैया वो ही विधायक हैं, जो मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान खुद का ‘मुंह काला' करवाने का दावा कर चुके हैं.

‘खूबसूरती' को रेप की वजह बताने पर घिरे विधायक

भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया ने एक मीडिया इंटरव्यू में रेप जैसी घटनाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि ‘रुद्रयामल तंत्र' नामक पुस्तक में लिखा है कि विशेष जातियों की महिलाओं से संबंध बनाने पर तीर्थ यात्रा का फल मिलता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एससी-एसटी की महिलाएं सुंदर नहीं होतीं, फिर भी उनके साथ रेप हो जाता है. 

फूलसिंह बरैया ने यूं समझाई रेप की ‘थ्योरी'

खुद के एक इंटरव्यू का वीड‍ियो कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर क‍िया है, ज‍िसमें रेप को लेकर अपनी तथाकथित थ्योरी समझाते नजर आए. उन्होंने दावा किया कि भारत में सबसे ज्यादा रेप एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के होते हैं.

बरैया के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति कहीं जा रहा हो और उसे कोई खूबसूरत या बेहद सुंदर लड़की दिख जाए, तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है और इसी वजह से रेप जैसी घटना हो सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी, अनुसूचित जाति और जनजाति समाज में कौन-सी ‘अति सुंदर' स्त्री होती है, फिर भी वहां रेप क्यों होते हैं. बरैया ने दावा किया कि उनके धर्मग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं.  

फूलसिंह बरैया की सफाई, बयान हरिमोहन झा साहब का है, मेरा नहीं 

अपने व‍िवादित बयान पर सफाई देते हुए व‍िधायक फूल सिंह बरैया ने सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो शेयर करते हुए ल‍िखा है क‍ि ''जिस बयान को लेकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह मेरा स्वयं का बयान नहीं है. वह कथन हरिमोहन झा साहब का है, जो बिहार में दर्शनशास्त्र के एचओडी रह चुके हैं. उनकी किताब खट्टर काका में लिखा है. मैंने उस कथन को केवल एक संदर्भ में कोट किया था. मैं स्वयं उस बयान से सहमत नहीं हूं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kalusingh Thakur: 2 पत्‍नी वाले BJP MLA के हनी ट्रैप की पूरी कहानी, कौन मांग रही 2 करोड़? Net Worth ने चौंकाया

Advertisement
रेप को लेकर व‍िधायक फूलसिंह बरैया का व‍िवाद‍ित बयान सामने आने के बाद मध्‍य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. न केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फूलसिंह बरैया के ख‍िलाफ  मोर्चा खोल द‍िया ब्‍लक‍ि खुद मध्‍य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके व‍िवाद‍ित बयान को अस्‍वीकार्य बयान बताया है.

चुनाव से पहले ‘मुंह काला' कराने का दावा

बात मार्च 2022 की है. शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के चुनाव हो रहे थे. वार्ड 10 में चुनाव प्रचार करते हुए फूलसिंह बरैया ने दावा किया था कि यदि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीत लेती है, तो वे राजभवन के सामने अपना मुंह काला करवाएंगे.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा था कि एससी, एसटी और मुस्लिम वोटों के भरोसे कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. उनके अनुसार यदि इन वर्गों के पूरे वोट मिल गए तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी. 

Advertisement

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का नतीजा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 66 सीटें मिलीं. हालांकि इसी चुनाव में फूलसिंह बरैया ने भांडेर सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम पिरोनिया को 29,438 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.

राजभवन के सामने प्रदर्शन और ‘मुंह काला' विवाद

मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2023 परिणाम के बाद 7 दिसंबर 2023 को पहली बार विधायक बने फूलसिंह बरैया ने भोपाल स्थित राजभवन के सामने EVM के इस्तेमाल पर रोक और संविधान की रक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

जब भाजपा की 50 से ज्यादा सीटों की जीत पर उन्हें उनका वादा याद दिलाया गया, तो उन्होंने अपने चेहरे की बजाय ईवीएम पर सवाल उठाते एक पोस्टर पर काली स्याही पोत दी.

दिग्विजय सिंह का तंज

उस समय मीडिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा कि क्या फूलसिंह बरैया ने अपना मुंह काला किया है. इस पर दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया कि फूलसिंह बरैया का मुंह काला नहीं हुआ है, बल्कि उन्हें टीका लगाया गया है ताकि उन्हें किसी की नजर न लगे. 

ये भी पढ़ें: महिलाओं के साथ यौन हिंसा पर कांग्रेस विधायक की बेहूदी बातें, बीजेपी ने सीधे राहुल गांधी से पूछे सवाल

Featured Video Of The Day
Pakistan Mosque Blast: Islamabad में Suicide Attack! Imam Bargah में खुद को उड़ाया, Emergency लागू