पश्चिमी चंपारण के हरका टोला विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच आपत्तिजनक विवाद का वीडियो वायरल हुआ है. शिक्षक धनंजय दुबे ने महिला शिक्षिका रजनी तिवारी को कमरे में बंद करने और थप्पड़ मारने की धमकी दी थी. महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर कमरे में बंद कर गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया और जूते से मारने की बात कही.