गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह; 6 हजार 412 जोड़ों ने रचा इतिहास

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई. 6,412 जोड़ों ने लिया फेरे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह; 6 हजार 412 जोड़ों ने रचा इतिहास

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह (Samuhik Vivah) समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में स्थान मिला है. एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न कर यह आयोजन देश में सामाजिक एकता और जनकल्याण की एक नई मिसाल के रूप में सामने आया है.

Chhattisgarh Samuhik Vivah World Record: छत्तीसगढ़ सामूहिक विवाह समारोह ने रचा इतिहास

एक दिन, हजारों विवाह

10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस समारोह में पूरे प्रदेश से कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. इनमें से 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुआ, जबकि शेष जोड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से इस आयोजन से जुड़े. सभी विवाह धार्मिक परंपराओं और सामाजिक रीति‑रिवाजों के अनुरूप कराए गए, जिससे आयोजन पूरी तरह जनभागीदारी का स्वरूप ले सका.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान, विश्वास और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, लेकिन इस योजना ने उस चिंता को दूर कर हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियां और विश्वास का संचार किया है. योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सर्वधर्म समभाव की झलक

इस आयोजन की एक खास बात यह रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने‑अपने धार्मिक रीति‑रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न किए. अलग‑अलग समुदायों की मौजूदगी ने इसे सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण बना दिया.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में की गई थी और वर्तमान सरकार इसे और अधिक व्यापक स्वरूप देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और सामाजिक समरसता को और मजबूत बनाया जाए.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: सामूहिक विवाह योजना

योजना से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार माना जा रहा है. योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिली.

Advertisement

राष्ट्रीय पहचान की ओर कदम

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में एक नई राष्ट्रीय पहचान दिलाती है और यह दिखाती है कि सामूहिक प्रयास किस तरह बड़े सामाजिक बदलाव की राह बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri kanya Vivah Yojana : सरकारी की इस योजना से 16 जोड़ों का विवाह संपन्न, थामा एक दूजे का हाथ

Advertisement

यह भी पढ़ें : Kanya Vivah / Nikah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना में हो गए ये बदलाव, जानिए क्या है नया?

यह भी पढ़ें : FASTag Annual Pass हुआ महंगा; NHAI का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया टोल पास रेट

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में संगठित GST चोरी का बड़ा खुलासा; उमंग सिंघार ने फर्जी E‑Way Bill समेत उठाए गंभीर सवाल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...