MP Weather Alert: मानसून फिर एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 4 इंच तक पानी गिरने के आसार

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सागर, रीवा, जबलपुर समेत पूर्वी एमपी में 4 इंच तक बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण मध्य प्रदेश में अगले चार दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है.
  • मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
  • सागर, रीवा, जबलपुर और आसपास के इलाकों में चार इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के संकेत दिए हैं. सागर, रीवा, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में 4 इंच तक बारिश दर्ज होने का अनुमान है. लगातार सक्रिय हो रहे मौसम सिस्टम को देखते हुए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय हुआ है. यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सक्रिय बनी है, जिसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. यही वजह है कि प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं.

अगले चार दिन तेज बारिश का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा. विशेष रूप से पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. सागर, रीवा, जबलपुर और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, सीहोर, सतना, सिवनी, श्योपुर, शाजापुर, शिवपुरी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, मंदसौर, मुरैना, मैहर, दतिया, देवास, दमोह, आलीराजपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, भिंड, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, झाबुआ, बैतूल, उमरिया, पन्ना, पांढुर्णा, धार और हरदा में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है.

Advertisement

सामान्य से अब भी कम है बारिश

प्रदेश में अब तक कुल 524.8 मिमी यानी करीब 20.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. इसके बावजूद यह आंकड़ा सामान्य औसत से लगभग 2.8 इंच कम है. आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 19 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

कई जिलों में औसत से ज्यादा वर्षा

हालांकि कुछ जिलों में मानसून मेहरबान भी रहा है. भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, गुना, सीहोर, अनूपपुर, भिंड, बड़वानी, बुरहानपुर और देवास में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. इन जिलों में लगातार हुई वर्षा ने जलस्तर और खेती दोनों को फायदा पहुंचाया है.

Advertisement

किसानों और लोगों के लिए राहत की खबर

मानसून की यह सक्रियता किसानों के लिए राहत लेकर आई है. धान, सोयाबीन, मक्का समेत खरीफ फसलों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं जिन इलाकों में अब तक बारिश कम हुई थी, वहां भी जल संकट कुछ हद तक कम हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासनिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है.

Featured Video Of The Day
फिर एक्टिव हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! 1 घंटे में BCI का यू-टर्न?

Topics mentioned in this article
Madhya Pradesh Rain Alert
IMD Weather Update
Heavy Rain Warning MP
Monsoon Update MP
MP Weather Alert Districts List