MP Politics: विजयपुर चुनाव शून्य विवाद पर कांग्रेस का हमला; PCC चीफ पटवारी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

Jitu Patwari Press Conference: विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य होने के फैसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त, आदिवासी विरोधी रवैये और राजनीतिक दुरुपयोग के आरोप लगाए. पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेगी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
MP Politics: विजयपुर चुनाव शून्य विवाद पर कांग्रेस का हमला; PCC चीफ पटवारी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

MP Congress Chief Jitu Patwari Press Conference: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) ने विजयपुर विधानसभा (Vijaypur Vidhan Sabha) से कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित होने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने बीजेपी (BJP) पर खरीद‑फरोख्त, राजनीतिक दुरुपयोग और आदिवासी नेताओं के प्रति “घृणित सोच” का आरोप लगाया. वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "पेड न्यूज मामले में नरोत्तम मिश्रा का प्रकरण आज तक लंबित है, जबकि सामान्यतः ऐसे मामलों में चुनाव शून्य घोषित किया जाता है."

“आदिवासी विधायक की जीत पर सवाल उठाना बीजेपी की मानसिकता”

जीतू पटवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विजयपुर से चुनकर आए एक आदिवासी विधायक को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए और उसकी “औकात” पूछने जैसी टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी समुदाय के साथ कुठाराघात कर रही है और उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश में है. पटवारी ने आदिवासी सांसदों, विधायकों और बूथ कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर पार्टी का साथ दें और देखें कि “कैसे आदिवासियों के अधिकारों पर वार किया जा रहा है.”

“फैसला सही नहीं, पर न्यायपालिका पर पूरा भरोसा”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वे सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात मजबूती से रखेंगे. इस मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा और अन्य वकील करेंगे. पटवारी ने कहा, “मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं, लेकिन इस मामले में जो फैसला आया है, वह न्यायपूर्ण नहीं है.”

Advertisement

महंगाई और व्यवस्थाओं पर भी बीजेपी को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर कई मोर्चों से हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई पर सरकार की कोई नीति नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को महंगाई नहीं दिखती, लेकिन एक आदिवासी विधायक कैसे चुनकर विधानसभा पहुंच गया, यह उन्हें खटकता है. इंदौर में 35 लोगों की मौत और छिंदवाड़ा में जहरीली सीरप से बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए पटवारी ने कहा कि सरकारी लापरवाही ने लोगों की जान ली है.

“वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया है”

पटवारी ने भोपाल स्थित बल्लभ भवन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और आम जनता के काम बिना दलालों के नहीं हो रहे. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को यह समझना चाहिए कि यह केवल मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी वोट की अवमानना है.

Advertisement

निर्मला सप्रे केस पर सवाल, किसानों के मुद्दे को लेकर भी हमलावर

कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक निर्मला सप्रे के मामले में भी बीजेपी को घेरा और कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मामले को एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट तक घुमा रही है. किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियाँ किसान विरोधी हैं और ट्रेड डील व वैश्विक दबावों की तलवार किसानों पर लटकी हुई है.

राज्य सरकार के कर्ज और लाडली बहना योजना पर भी निशाना

पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्ज ले रही है और मुख्यमंत्री की भूमिका सकारात्मक रूप में नजर नहीं आती. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में डिग्री बेचने वाले विश्वविद्यालय सक्रिय हो गए हैं और लाडली बहना योजना की राशि भी पूरी नहीं दी जा रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी तो प्रदेश को कर्ज से बाहर निकालेगी और जनता के हितों की रक्षा करेगी.

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने भी घेरा

विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा के चुनाव शून्य होने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार न्यायिक प्रक्रियाओं पर दबाव बनाती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपनी पत्नी की जानकारी न देने और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आपराधिक प्रकरण की सूचना छिपाने के बावजूद उन्हें अदालतों से राहत मिल चुकी है. सिंघार का आरोप है कि जिन मामलों को लंबा खींचना होता है, उनमें सरकारी वकीलों के माध्यम से तारीख पर तारीख ली जाती है, जबकि कांग्रेस से जुड़े मामलों में दबाव बनाकर त्वरित फैसले लिए जाते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट में मुकेश मल्होत्रा को न्याय मिलेगा. सिंघार ने यह भी कहा कि पेड न्यूज मामले में नरोत्तम मिश्रा का प्रकरण आज तक लंबित है, जबकि सामान्यतः ऐसे मामलों में चुनाव शून्य घोषित किया जाता है. आदिवासियों के अलग कोड को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रावधान आजादी से पहले से लागू रहा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : पेंच टाइगर रिजर्व की फेमस ‘लंगड़ी बाघिन' की मौत; 18 साल बाद PN‑20 ने दुनिया को अलविदा कहा

यह भी पढ़ें : भिंड के अस्पतालों में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों का खेल जारी; वेतन घोटाला उजागर, सदन में उठा था सवाल

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़