MP: आंगनवाड़ी के पोषण आहार से निकला मृत सांप का बच्चा, गर्भवती महिला को दिया था पैकेट, पांढुर्णा में हड़कंप

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा के काराघाट कामठी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गर्भवती महिला को मिले पोषण आहार के पैकेट में मृत सांप मिला. यह पैकेट आंगनवाड़ी केंद्र पर बांटा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पोषण आहार लड्डू पैकेट में मृत सांप (शाश्वत शर्मा/ NDTV)

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) में बांटे गए पोषण आहार के पैकेट में सांप का मृत बच्चा मिलने का मामला सामने आया है. यह पैकेट एक गर्भवती महिला को दिया गया था. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. यह मामला पांढुर्ना जिले की ग्राम पंचायत काराघाट कामठी आंगनवाड़ी केंद्र का का है. 

गर्भवती महिला को मिला था पोषण आहार का पैकेट

राहत की बात यह रही कि महिला ने लड्डू का सेवन नहीं किया था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. वहीं ग्रामीणों ने इसपर नाराजगी जताई है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कारघाट कामठी की रहने वाली गर्भवती महिला वच्छला बाई धुर्वे को आंगनवाड़ी केंद्र से पोषण आहार के तहत लड्डू का पैकेट मिला था. जब परिवार के सदस्यों ने घर पर पैकेट खोला, तो उसके अंदर सांप की प्रजाति का एक मृत बच्चा दिखाई दिया. परिवार ने तुरंत इसकी सूचना आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रशासन को दी.

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थों में इस प्रकार की लापरवाही बेहद गंभीर है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी उषा पंदरे, नंदनवाड़ी पुलिस और नंदवाड़ी नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पैकेट को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. 

Advertisement

सैंपल लिए गए

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोषण आहार का सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है. यह पता लगाया जा रहा है कि मृत जीव पैकेट में किस स्तर पर पहुंचा. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन नन्ही परी: 6 महीने की बच्ची शिवपुरी से बरामद, महिला समेत 2 गिरफ्तार, मानव तस्करी का शक

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रकृति का अजूबा है ये टिटहरी पक्षी! मानसून से पहले दे देता है जानकारी, इस बार दिए औसत बारिश के संकेत 

ये भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रही छात्रा और कांस्टेबल की बेटी आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही, बुजुर्ग ने पहुंचाया अस्पताल

Featured Video Of The Day
Jantar Mantar पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article