खुशबू की लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने मिठाई में मिलाया जहर, 3 को मौत की नींद सुलाया

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में खुशबू कथुरिया की शादी को लेकर ससुर, ननद और देवर ने मिठाई में जहर मिलाया. इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई खाकर जान गवाने का मामला हत्या का निकला. आरोप है कि मिठाई में जहर मृतका खुशबू के ससुर, ननद और देवर ने मिलाया था. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 8 जनवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक थैले में मिठाई का डिब्बा रखा गया और PHE कार्यालय जुन्नारदेव के गेट के पास मुकेश कथुरिया निवासी जुन्नारदेव के चाय के ठेले के पास टांग दिया गया था.

उस थैले में रखी कुछ मिठाई के कुछ पीस 9 जनवरी को PHE कार्यालय के चौकीदार दशरू यदुवंशी ने खा लिए, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 

10 जनवरी को मुकेश कथुरिया की पत्नी संतोषी कथुरिया ने भी उस थैले में बची मिठाई को घर ले जाकर अपनी दोनों बेटियों खुशबू, पूजा एवं ससुर सुन्दरलाल को खिला दिया. उनकी भी तबीयत खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें से सुन्दरलाल कथुरिया की 13 जनवरी और खुशबू कथुरिया की 14 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई. संतोषी और उनकी बेटी पूजा स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गईं.

Advertisement

जुन्नारदेव पुलिस थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि पुलिस जांच में पाया गया कि खुशबू की शादी थावरी कला निवासी अखिलेश कसार से भागकर हुई थी, लेकिन वह अपने ससुराल में नहीं, मायके में रह रही थी. ससुर, ननद और देवर से अनबन रहती थी. 

खुशबू के ससुर झाड़ू-कसार, देवर शुभम कसार एवं ननद शिवानी कसार तीनों निवासी ग्राम थावरीकला ने ही घोड़े को शीत से बचाने के लिए दी जाने वाली दवाई मिठाई में मिलाकर रखी थी. इस जहरीली मिठाई को खाने से तीन लोग जान से हाथ बैठे. जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाजार जाने निकली थी पिंकी, मोरभंज डेम के जंगल में मिली गला रेती हुई लाश, किसने छीनी जिंदगी?

Featured Video Of The Day
मुसलमानों ने बीजेपी को दिया वोट! असम में Exit Poll के आंकड़े देख चुनाव एक्सपर्ट्स भी सन्न