विज्ञापन

MP Board 12th Result: मजदूर के बेटे श्लोक ने रचा इतिहास, विज्ञान संकाय में बने स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना

MP Board Topper Shlok Prajapati Story: श्लोक की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता विनोद प्रजापति पेशे से एक मजदूर हैं. आर्थिक चुनौतियों के बाद भी बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं रखी. श्लोक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. वे आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं, ताकि समाज की सेवा कर सकें.

MP Board 12th Result: मजदूर के बेटे श्लोक ने रचा इतिहास, विज्ञान संकाय में बने स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना
MP Board 12th Result 2026 Shlok Prajapati Topper

MP Board Result 2026 Topper: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और न ही गरीबी कभी सफलता के आड़े आती है. इसे बात को सच कर दिखाया सीहोर के होनहार छात्र श्लोक प्रजापति ने. श्लोक ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में विज्ञान संकाय में पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. श्लोक एक मजदूर पिता के बेटे हैं. वे शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज हैं. हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी उन्होंने अपने माता-पतिा का नाम रोशन किया था. श्लोक ने NDTV से बात करते हुए कहा कि वे IAS बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं. पढ़िए, MP Board Topper Shlok Prajapati ki story...

सीहोर के नूतन स्कूल के छात्र श्लोक प्रजापति ने 12वीं साइंस संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्होंने 500 में से 493 अंक मिले हैं. प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट) में वे पहले स्थान पर हैं. श्लोक की इस सफलता की खबर लगते ही उनके घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. 

MP Board 10th 12th Result 2026 OUT Direct Download Link LIVE: एमपी में लड़कियों का जलवा कायम, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

पिता मजदूर, बेटा बनेगा आईएएस

श्लोक की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता विनोद प्रजापति पेशे से एक मजदूर हैं. आर्थिक चुनौतियों के बाद भी बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं रखी. श्लोक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं. बचपन से ही मेधावी रहे श्लोक का सपना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाएं. उन्होंने कहा कि वे आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं, ताकि समाज की सेवा कर सकें. 

10वीं में भी लहराया था परचम

यह पहली बार नहीं है जब श्लोक ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई हो. इससे पहले 10वीं बोर्ड की परीक्षा में भी उन्होंने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टॉप 10 सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया था. अब 12वें श्लोक स्टेट टॉपर बनकर चमके हैं. नूतन स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने श्लोक की इस असाधारण सफलता पर उन्हें बधाई दी है.  

MP Board Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10 वीं 73.42 और 12 वीं में 76.01 छात्र हुए पास

जिले के 29 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें कि इस वर्ष सीहोर जिले से करीब 29 हजार से अधिक बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. माध्यमिक शिक्षा मंडल के आंकड़ों के अनुसार, 10वीं के लिए 16 हजार और 12वीं के लिए करीब 13 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com