शिवराज सिंह के गृह जिले में किसान क्यों नाराज? समर्थन में आए BJP नेता-विधायक ने दी चेतावनी 

Why Farmers and BJP Leaders Fuming in Shivraj Singh Home District: किसानों की फसल की समय पर तुलाई नहीं होने से भाजपा नेता अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं. यह मुद्दा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा से गरमाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Why Farmers and Even BJP Leaders Fuming in Shivraj Singh Chouhan's Home District Vidisha

BJP Leaders and MLAs Warn Own Govt: मध्यप्रदेश में फसल तुलाई का मुद्दा सियासी विस्फोट में बदलता नजर आ रहा है. फसल की समय पर तुलाई नहीं हो रही, जिससे सिर्फ किसान ही नहीं, भाजपा नेता और विधायक भी अपनी ही सरकार से नाराज हैं. वे इस मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखाई दे रहे हैं. 

दरअसल, समय पर तुलाई नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है. यही कारण है कि कई जनप्रतिनिधियों इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हो गए हैं, ताकि किसानों की नाराजगी का उन्हें सामना ना करना पड़े. विदिशा में भाजपा नेता किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार को सीधी चेतावनी दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर, किसानों की फसल समय पर नहीं खरीदी गई तो आंदोलन और तेज होगा. 

BJP Legislators Open Front Against Their Own Government Over Tulai Delay

'10 दिन में गेहूं नहीं खरीदा तो सकड़ पर उतरेंगे' 

फसल तुलाई में देरी का मुद्दा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा से गरमाया है. विदिशा प्रदेश का कृषि प्रधान जिला है, जहां के किसानों का विरोध नेताओं को चिंतित कर देता है. बीते दिनों शमशाबाद विधानसभा में गेहूं खरीदी में देरी और स्लॉट बुकिंग न होने से परेशान किसानों ने अपनी पीड़ा विधायक सूर्यप्रकाश मीणा को सुनाई तो वे खुलकर सामने आ गए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर, 10 दिन के अंदर उनके क्षेत्र के किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. 

भार्गव बोले- हम किसानों के साथ 

इसके बाद गुरुवार 23 अप्रैल को पूर्व विधायक शशांक भार्गव भी सड़क पर उतर गए. उन्होंने बड़ी संख्या में किसानों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तुरंत खरीदी शुरू करने की मांग की.

Advertisement
NDTV से बातचीत में शशांक भार्गव ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा- “सरकार की नीयत में ही खोट है, इसलिए खरीदी में देरी हो रही है. हम किसानों के साथ हैं.” 

BJP MLA and Leaders Join Farmers' Protest Over Weighing Delays

सीएम को बताई गई है समस्या  

किसानों की समस्या को लेकर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि इस मामले को लेकर सीएम मोहन यादव को अवगत कराया है. एक-एक किसान का गेहूं खरीदा जाएगा, किसान परेशान न हो. कलेक्टर से व्यवस्था सही करने के लिए कहा है. 

अभी छोटे किसानों के स्लॉट बुक किए जा रहे 

डीएसओ (District Supply Officer) अनिल तंतुवाय ने बताया कि जिले में लगातार छोटे किसानों के स्लॉट बुक किए जा रहे हैं. अभी तक 28800 किसानों के स्लॉट बुक हो चुके हैं, यह संख्या लगातार बढ़ रही है. छोटे किसानों के बाद बड़े किसानों के स्लॉट बुक किए जाएंगे. प्रशासन की ओर से गेहूं खरीदी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.  
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Board Result Breaking News: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्ट | NDTV India