'तो क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे', मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Monalisa Press Conference: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. मोनालिसा का कहना है कि सनोज ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार गलत तरीके से छुआ और उनके परिवार ने भी उनका साथ नहीं दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फोटो- सोशल मीडिया

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ से सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. अब उन्होंने ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा का कहना है कि सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ था. अपने परिवार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भी मेरी कोई मदद नहीं की.

मोनालिसा ने हाल ही में केरल के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से शादी कर ली है. वह अभी कोच्चि में रह रही हैं. उन्होंने मंगलवार को कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे और इस दौरान वह भावुक भी हो गई थीं.

सनोज मिश्रा अच्छा आदमी नहीं है- मोनालिसा

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है. उसने मुझे फिल्म के दौरान कई बार गलत तरीके छुआ. मैंने अपने परिवार को भी उसके छूने के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मुझपर क्या बीती है. मेरे साथ अन्याय हुआ है. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया. परिवार को बताया तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं यह आपकी पहली मूवी है. क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे."

सनोज मिश्रा ने आरोपों को बताया झूठा

मोनालिसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सनोज मिश्रा का भी बयान आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है. मोनालिसा को बहला-फुसलाकर मेरे खिलाफ गलत तरीके से बातें कहलवाई जा रही हैं. मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. मैं तो मोनालिसा को अपनी बहन मानता हूं. मोनालिसा ने पहले तक तो मेरे बारे में सबकुछ अच्छा ही बोला था, लेकिन एक रात में ऐसा क्या हो गया जो मेरे खिलाफ मोनालिसा बोलने लगी.

Advertisement

11 मार्च को की थी शादी

मोनालिसा ने केरल के बॉयफ्रेंड फरमान खान से 11 मार्च को तिरुअनंतपुरम में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी भी दी. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी साझा किया, जिनकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी उनकी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे.

वायरल गर्ल ने बड़ी बेबाकी से कहा, "जिससे पापा शादी करना चाहते थे वो तो मेरा भाई हुआ, मैं उससे शादी कैसे कर सकती थी." उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका वर्तमान पति फरमान शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मैंने खुद पहल की और उन्हें शादी के लिए मनाया. मोनालिसा के मुताबिक ये पहली नजर का प्यार है जो कुंभ मेले के दौरान से ही जारी है. मोनालिसा ने ये भी बताया कि शादी के बाद भी वे मोनालिसा भोसले ही रहेंगी.

Advertisement

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा, पिता को शादी से ऐतराज

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने शादी तो कर ली है, लेकिन उनके पिता इस शादी से खुश नहीं हैं. मोनालिसा के पिता ने एनडीटीवी को बताया कि हमारे साथ धोखा हुआ है. कल हमने मोनालिसा का वीडियो दिखा जिसमें वह अपनी जान का खतरा बता रही हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हम उसको बचाना चाह रहे हैं. हमको मालूम है कि दूसरे देशों में लड़कियों को मार देते हैं या तो बेच देते हैं. हमको पता भी नहीं है वो कहां है? हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है. हमारी बेटी तो घर पर आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही उसको लेकर चले गए. 

ये भी पढ़ें- Exclusive: मोनालिसा के पिता ने NDTV पर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'बेटी को बचाना चाह रहे..'