मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता के खिलाफ दूसरी पत्नी ने कराई FIR, मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप

Congress Leader Mahendra Singh Chauhan: कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी दूसरी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है. पत्नी का आरोप है कि महेंद्र सिंह ने दहेज में 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की, मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Congress Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के करीबी माने जाने वाले महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी दूसरी पत्नी ने हबीबगंज थाने पहुंचकर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. ऐसे में अब आगे महेंद्र सिंह की मुश्किल में बढ़ सकती हैं. खास बात ये भी है कि दंपती की ये दूसरी शादी है और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं. इस मामले ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है.

निजी बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत पत्नी का आरोप है कि उनकी पहली शादी 2003 में एक आईएएस अफसर से हुई थी. महेंद्र सिंह ने जबरन ये शादी तुड़वा दी थी, तब दबाव में शिखा सिंह ने पिता के विरोध के बावजूद आईएएस पति को तलाक देकर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह से शादी की थी. महिला के पिता ने उस वक्त कहा था कि तुम एक दिन सड़क पर आ जाओगी.

2 करोड़ कैश और कार मांगने का आरोप

महिला की शिकायत के अनुसार, पति ने दहेज में 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की. मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया. 9 फरवरी की दोपहर कथित तौर पर उनके साथ हिंसा हुई, जिसके बाद घर के गेट पर ताला लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई.

कांग्रेस नेता का 15 वर्षों से ब्लैकमल करने का आरोप

दूसरी और पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह का तर्क है कि उनकी पत्नी उन्हें 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही है. उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया, तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है. वहीं, शिखा ने पति पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक दिन उन्हें जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई. जब होश आया तो मैं अस्पताल में थी.

Advertisement

शिखा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं. उन्हें अपने पति से जान का खतरा है, जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं. वहीं, मामले पर एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि FIR दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी महेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही जांच पूरी करके आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कब्जे में Trump का पायलट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Attack On US