MP के बड़वानी में फिल्मी स्टाइल में शराब की लूट, 30 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर छीनी पिकअप

Liquor Loot Barwani: बड़वानी में 30 हथियारबंद बदमाशों ने पिकअप रोककर 5 लाख की बीयर लूट ली. पुलिस सर्च ऑपरेशन के बाद वाहन बरामद, आरोपी फरार. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिल्मी स्टाइल में देर रात लूट, 222 पेटी बीयर लेकर फरार हुए बदमाश, जंगल में मिली गाड़ी

Liquor Loot Barwani: मध्य प्रदेश के बड़वानी में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में शराब से भरे वाहन को निशाना बनाकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. करीब 30 से अधिक बदमाशों ने पिकअप वाहन को बीच रास्ते रोककर चालक को पिस्टल दिखाकर धमकाया और लाखों रुपये की बीयर से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया. कई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन बरामद कर लिया गया है.

Liquor Loot Barwani: बड़वानी शराब लूट घटना स्थल

222 पेटी बीयर से भरी पिकअप बनी निशाना

जानकारी के मुताबिक इंदौर वेयरहाउस से पाटी स्थित शराब दुकान के लिए पावर कूल बीयर की 222 पेटियां पिकअप वाहन से भेजी गई थीं. बताया जा रहा है कि इस शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है.

Liquor Loot: बड़वानी शराब लूट

रास्ता रोककर हथियारों के दम पर लूट

देर रात जब वाहन बड़वानी खुर्द से आगे बावनगजा रोड पर पहुंचा, तभी 30 से ज्यादा बदमाशों ने रास्ता घेर लिया. बदमाशों ने चालक पर पिस्टल तानकर उसे डराया और मारपीट की धमकी दी. डरे हुए चालक से वाहन छीनकर आरोपी शराब से भरी पिकअप लेकर जंगल की ओर फरार हो गए.

पुलिस का सर्च ऑपरेशन, पिकअप बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी. जंगलों और पहाड़ियों में रातभर सर्चिंग अभियान चलाया गया. काफी तलाश के बाद ग्वालबेड़ा के पास एक तालाब किनारे पिकअप वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.

Advertisement

जांच जारी, आरोपियों की तलाश तेज

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. इस फिल्मी अंदाज में हुई लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें : ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या; पेंड्रा में चक्काजाम के बाद पोस्टमार्टम, 50 लाख लूटकर आरोपी फरार

Advertisement

यह भी पढ़ें : गरियाबंद में खूनी वारदात; मितानीन महिला का गला रेतकर कत्ल, पति और बेटे पर भी हमला

यह भी पढ़ें : शिवपुरी की महिला होमगार्ड ने दफ्तर में लिखा सुसाइड नोट, प्लाटून कमांडर पर लगाए ये आरोप

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को बेल या जेल; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, CBI ले सकती है समर्थ की कस्टडी

Featured Video Of The Day
किसी के घर नोटों का पहाड़, किसी को कोर्ट में पड़े जूते, चुनाव हारते ही TMC नेताओं के बुरे दिन शुरू
Topics mentioned in this article