- CM डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से "सिंगल क्लिक" करेंगे.
- प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को भेजी जाएगी राशि.
- 1835 करोड़ से अधिक सीधे खातों में ट्रांसफर.
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की पात्र महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में योजना की 38वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की महिलाओं के खातों में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि भेजेंगे.
ऐसे चेक करें आपका नाम
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर महिलाएं जान सकती हैं कि उनकी अगली किस्त खाते में आएगी या नहीं. वेबसाइट के होम पेज पर 'अंतिम सूची (Final List)' या 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें. फिर कैप्चा भरकर ओटीपी हासिल करें और उसे सत्यापित करें.
ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. यदि इस सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा. वहीं यदि नाम सूची में नहीं है, तो 1500 रु.की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी. सरकार की सलाह है कि सभी बिनिफिश्यरीज समय-समय पर अपनी एलिजिबिलिटी और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जरूर जांचते रहें. ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर समय रहते उसका समाधान कराया जा सके.
ये भी पढ़ें- अच्छा वीडियो बनाओ, इनाम पाओ- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान