कूनो नेशनल पार्क से आई दिल दुखाने वाली खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

Kuno National Park, Cheetah Cub Death: कूनो नेशनल पार्क से 4 चीता शावकों की मौत की बुरी खबर आई है. मादा चीता KGP-12 के एक महीने पहले 11 अप्रैल को खुले जंगल में इन्हें जन्म दिया था. अब इन शवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kuno National Park Cheetah Cub Death.

Kuno National Park, Cheetah Cub Death: कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर सामने आई है. जहां मादा चीता KGP-12 के 4 नन्हे शावकों की मौत हो गई. KGP-12 ने 11 अप्रैल को इन शावकों को जन्म दिया था. 12 मई को कूनो पार्क की टीम को शवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. DFO ( Divisional Forest Officer) ने संभावना जताई है कि जंगली जानवर ने शवकों का शिकार किया है.  

पीएम के बाद साफ होगा मौत का कारण 

दरअसल, श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार 12 मई को कर्मचारियों की टीम ने KGP-12 के शावकों को लहूलुहान हालात में देखा. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची, जिसने जांच के बाद चारों शावकों को मृत घोषित कर दिया. पार्क प्रबंधन ने जंगली जानवर द्वारा शवकों के शिकार की संभावना जताई है. हालांकि, नेशनल पार्क में बने अस्पताल में शावकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी.    

खुले जंगल में 2 और चीते, एक्सपर्ट्स ने जताई ये बड़ी उम्मीद, सीएम बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में कीर्तिमान रच रहा MP

अब कूनो में 50 चीते 

KGP-12 ने 11 अप्रैल 2026 को चारों शावकों को जन्म दिया था. कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में शावक पैदा हुए थे, जिसके बाद से कहा जा रहा था कि भारतीय चीतों की पीढ़ी का परिवार बढ़ रहा है. चार शवकों की मौत से इस उम्मीद को झटका लगा है. साथ ही, इन मौतों से कूनो में चीतों की संख्या घटकर 50 हो गई है. बता दें कि 11 मई को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बोत्सवाना की दो मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ा था. 

Advertisement

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Featured Video Of The Day
महानदी किनारे प्यासा गांव! नाले में गड्ढा खोदकर पानी पी रहे ग्रामीण, बूंद-बूंद के लिए मोहताज 120 परिवार
Topics mentioned in this article