VIDEO: महिला के साथ बर्बरता...सिर घोंटा, पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए

MP News: प्रेमी के साथ भागने के आरोप में विवाहित महिला के साथ झाबुआ में बर्बरता की हद पार कर दी गई. उसके साथ मारपीट की गई और पूरे गांव में घुमाया गया. इस सब में महिला के पति ने भी गांववालों का साथ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jhabua Woman Torture: महिला के साथ बर्बरता की हद पार.

Jhabua Woman Torture: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक महिला के साथ बर्बरता की गई. उसका मुंडन किया गया, पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया और इस दौरान जमकर मारपीट भी की गई. पीड़ित  महिला को यह सजा किसी और युवक के साथ भागने के आरोप    में ग्रामीण व उसके पति ने दी. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ हो रही बर्बरता साफ दिखाई दे रही है.        

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास का है. जहां, रहने वाली एक  विवाहित महिला पर किसी और के साथ भागने का आरोप लगाकर उसके साथ बर्बरता की गई. पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर महिला को सरेआम अपमानित किया. पति महिला के कंधे पर बैठा और फिर उसे पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान डंडे और थप्पड़-घूसों से महिला को पीटा गया. 

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

आरोपियों ने महिला का मुंडन किया  

इतना ही नहीं, महिला को पूरे गांव में घुमाने के बाद उसके बाल भी साफ (मुंडन) कर दिए गए. इस दौरान गांव के लोगा तमाशा देखते रहे, किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आई.

Advertisement

MP के 5 IAS को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आईएएस प्रिया और गणेश LBSNAA पहुंचे; प्रियंका-तेजस्वी को यहां भेजा

पुलिस ने दर्ज किया केस  

महिला से किए गए अमानवीय कृत्य को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) समेत अन्य में केस दर्ज किया. इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. 

Advertisement

'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

ये आरोपी  गिरफ्तार

  • सूर्या पिता रसिया डामोर, निवासी ग्राम पलाशडोर
  • दिलीप पिता बाबू भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा
  • बाबू भूरिया पिता गोवर्धन, निवासी ग्राम बालवासा
  • शैलेश पिता परथिग भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा
(सचिन जोशी की रिपोर्ट)
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल-असम जीत पर क्या बोले PM Modi? Mamata Banerjee | BJP | TMC