Jabalpur News: दो पक्षों के बीच विवाद का लाभ अक्सर किसी तीसरे को मिल जाता है. कुछ ऐसा ही मामला राइट टाउन स्थित दिवंगत डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की जमीन को लेकर सामने आया है. गिफ्ट डीड और दान पत्र को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब नगर निगम ने इस बहुमूल्य भूमि पर पूर्ण कब्जा कर लिया है. लगभग 25 हजार वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल वाली इस जमीन की बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. निगम प्रशासन के अनुसार यह संपत्ति अब पुनः निगम के अधिकार में आ गई है. निगमायुक्त ने जानकारी दी कि म्युनिसिपल प्लॉट क्रमांक 51 की लीज निरस्त कर दी गई है तथा संपत्ति को सील कर उसकी चाबी भी निगम ने अपने कब्जे में ले ली है.
Jabalpur News: नगर निगम का एक्शन
दान की प्रक्रिया पर उठे सवाल
निगम अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से इस कीमती जमीन को लीज की आड़ में उपयोग करते हुए प्रशासन को भ्रमित किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि लीजधारक ने लीज की कई महत्वपूर्ण शर्तों जैसे क्रमांक 3, 5, 6, 7, 8 और 10 का उल्लंघन किया. मामला संज्ञान में आने के बाद तथ्यों की विस्तृत पड़ताल कर लीज को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया गया.
Jabalpur News: संपत्ति के बाहर नोटिस लगाया
बिना अनुमति दान और व्यावसायिक उपयोग
जांच में यह भी पाया गया कि निगम की स्वामित्व वाली भूमि को बिना अनुमति दान और वसीयत के माध्यम से हस्तांतरित करने की कोशिश की गई. इसकी जानकारी नगर निगम को समाचार माध्यमों से मिली, जिसके बाद संपदा विभाग से विस्तृत जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित भूखंड का व्यावसायिक उपयोग भी बिना अनुमति किया जा रहा था. इतना ही नहीं, वर्ष 2020–21 से लीज भू-भाड़ा भी जमा नहीं किया गया था. इन सभी तथ्यों को गंभीर उल्लंघन मानते हुए निगम ने लीज डीड की शर्तों के तहत कार्रवाई कर भूखंड पर पुनः अपना अधिकार स्थापित कर लिया.
Jabalpur News: नगर निगम का एक्शन
अब होगा शासकीय उपयोग
निगम प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग का उप-कार्यालय संचालित किया जा रहा है, जिससे शासकीय कार्यों के लिए संपत्ति का उपयोग सुनिश्चित किया जा सके. इस कार्रवाई के बाद शहर में इस बहुमूल्य जमीन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है.
यह भी पढ़ें : जबलपुर की डॉ. हेमलता छोड़ गई हैं 60 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक डीड, दावेदार चार और सवाल हजार
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सक्रिय; 30 घंटे में रिकॉर्ड 34 मामले दर्ज, 1.53 करोड़ से ज्यादा की ठगी
यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: थाली लेकर पहुंचे विपक्षी नेता; बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा













