हनीमून मर्डर केस; सोनम को इन 3 वजहों से मिली जमानत, जानें- राजा के बाकी हत्यारोपी को क्याें नहीं मिलेगी रिहाई?

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जून 2025 से शिलॉन्ग जेल में बंद है. सोनम की ओर से इससे पूर्व तीन बार जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन तीनों बार कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इस बार जमानत क्यों मिली पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में एक अहम कानूनी मोड़ सामने आया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने ही अब तक जमानत की अर्जी दाखिल की है. मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिला एवं सत्र न्यायालय में लीगल एड सेल के जरिए दायर इस याचिका पर सुनवाई के बाद उनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सोनम के पिता और चचेरा भाई शिलॉन्ग पहुंच गए हैं और जमानत के लिए ज़मानती बॉन्ड पेश करने की तैयारी है.

सिर्फ सोनम ने दायर की जमानत याचिका

मामले से जुड़े ताजा अपडेट के अनुसार, इस हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान की ओर से अब तक कोई जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है. केवल सोनम रघुवंशी की ओर से ही कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया गया है, जिसे ईस्ट खासी हिल्स जिला व सत्र न्यायालय के लीगल एड सेल के माध्यम से दाखिल किया गया.

जमानत के समर्थन में क्या दलीलें दी गईं

सोनम की ओर से अदालत में जो दलीलें रखी गईं, उनमें कहा गया कि इस केस की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस द्वारा चालान (चार्जशीट) भी दाखिल किया जा चुका है. इसके अलावा, यह भी तर्क दिया गया कि सोनम ने पूरी जांच के दौरान पुलिस का सहयोग किया है और आगे भी सहयोग करती रहेगी. एक अहम दलील यह भी दी गई कि वह बीते करीब 10 महीनों से न्यायिक हिरासत में है, ऐसे में उसे जमानत से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

790 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी को बताया मास्टरमाइंड

गौरतलब है कि मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी. चार्जशीट में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया था. पुलिस के अनुसार, बाकी तीन आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने में सहयोग किया.

Advertisement

हत्या के पीछे प्रेम संबंध को बताया गया मोटिव

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम और राज कुशवाहा की नजदीकियां ही राजा की हत्या का मुख्य कारण बनीं. जांच के दौरान कॉल डिटेल, लोकेशन डेटा और कई गवाहों के बयान जुटाए गए, जो साजिश की ओर इशारा करते हैं. सभी पांचों आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज है और वे फिलहाल जेल में हैं.

शाम तक आ सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर सोनम रघुवंशी की रिहाई आज शाम तक संभव है. हालांकि, अंतिम फैसला अदालत के आदेश पर निर्भर करेगा. इस बहुचर्चित केस पर पूरे देश की निगाहें अब कोर्ट के अगले कदम पर टिकी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी के सबूत छिपाने वाले सिलोम जेम्स को मिली जमानत

यह भी पढ़ें : MP में शराब सिंडिकेट की मनमानी पर लगेगी लगाम; वाइन शॉप पर QR कोड जरूरी, स्कैन करते ही दिखेगी बोतल की सही कीमत

यह भी पढ़ें : OBC Reservation: 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई; MP में सियासत जारी, कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें : MP में मंत्री और IAS के बीच विवाद: जबलपुर स्मार्ट सिटी CEO शाह पर अभद्रता के आरोप, CM-CS तक पहुंची शिकायत

Featured Video Of The Day
West Bengal Polls 2026: पहले से ज्यादा दूसरा चरण मुश्किल BJP के लिए आसान नहीं इस Seats की राह!