इंदौर के नंदा नगर में पति‑पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले; आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Indore Husband-Wife Death: इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पति‑पत्नी के शव मिलने से सनसनी. पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी बिस्तर पर पड़ा मिला. आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indore Husband Wife Death: इंदौर के नंदा नगर में पति‑पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले; आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Indore Husband Wife Death: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के परदेशीपुरा (Paradeshipura Thana) थाना क्षेत्र के नंदा नगर (Nanda Nagar Couple Death) में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही मकान में पति‑पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Death Indore) में मिले. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

क्या है मामला?

नंदा नगर की गली नंबर 3 स्थित किराए के मकान में रहने वाले एकनाथ वाघ और उनकी पत्नी रोहिणी वाघ का शव घर के अलग‑अलग स्थानों पर मिला. जानकारी के अनुसार एकनाथ वाघ का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. पुलिस ने मौके से कुछ टूटे हुए चूड़ियों के टुकड़े भी बरामद किए हैं. हालांकि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे उसके मौत के कारण पर अभी संदेह बना हुआ है.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार एकनाथ वाघ पेशे से मैकेनिक थे और साथ ही शेयर मार्केट में भी निवेश करते थे. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी के कारण परिवार पर मानसिक दबाव बना हुआ था. दंपती अपने दो बच्चों के साथ किराए के इस मकान में रहते थे. घटना के समय बच्चे घर में मौजूद नहीं थे, जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है.

घटना की सूचना मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

वहीं पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को समझा जा सके.

जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है. यह घटना न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है. दंपती की मौत के पीछे आर्थिक संकट, घरेलू परिस्थिति या कोई अन्य कारण—इन सभी की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: किसानों को राहत; मोहन कैबिनेट ने गेहूं-उड़द पर बोनस को दी मंजूरी, ये रहे प्रमुख निर्णय

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : MP Politics: विजयपुर चुनाव शून्य विवाद पर कांग्रेस का हमला; PCC चीफ पटवारी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: सेंट्रल इजरायल में गिरी ईरान की मिसाइल, CCTV VIDEO दहला देगा! | BREAKING NEWS