Indore Man Fakes Loot Story to Hide Drunken Fall into Well from Wife: इंदौर में एक हैरान करने वाला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डांट से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी. हुआ यह कि व्यक्ति रात को शराब के नशे में घर जा रहा था, इस दौरान वह बाइक समेत कुएं में गिर गया. सुबह पांच बजे होश आने पर उसे लगा कि अब तो पत्नी डांटेगी, घर में विवाद होगा. इससे बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रच डाली. पुलिस ने जांच की तो पूरा मामले का खुलासा हो गया.
सीसीटीवी में शराब खरीदते दिखा
जानकारी के अनुसार, यह मामला इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि एक होटल में बावर्ची का काम करने वाले संजय यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात घर लौटते समय उसे तीन बदमाशों ने रोका, मारपीट की और फिर कुएं में फेंककर उसकी बाइक और मोबाइल लूट ले गए. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो कहानी में बड़ा ट्विस्ट सामने आया.
'786 नंबर के खास नोट के मिलेंगे 86 लाख', झांसे में फंसा 4 स्टार होटल का शेफ हो गया बर्बाद
4 घंटे कुएं में पड़ा रहा
सीसीटीवी फुटेज में संजय वाइन शॉप पर शराब खरीदता दिखाई दिया, वह लगातार मोबाइल पर बात कर रहा था. पुलिस की जांच और आगे बढ़ी तो पता चला कि संजय शराब के नशे में खुद ही कुएं में गिर गया था. रात करीब एक बजे से सुबह पांच बजे तक वह कुएं में ही पड़ा रहा.
40 का DNA टेस्ट, 200 CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया दरिंदा, 8 महीने पहले की थी हैवानियत
होश में आते ही सताया पत्नी का डर
कुएं में गिरने से उसके हाथ और पैर में चोट भी लग गई. होश आने पर वह कुएं से बाहर निकल आया. लेकिन, रातभर घर नहीं जाने और शराब पीकर कुएं में गिरने के कारण पत्नी की डांट और घर के विवाद का डर सताने लगा. इससे बचने के लिए उसने घर जाकर लूट की कहानी रच दी. पुलिस का कहना है कि संजय के साथ लूट नहीं हुई थी. झूठी शिकायत दर्ज कराने को लेकर अब पुलिस संजय यादव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर सकती है.
फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज














