'मम्मी-पापा, मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं', प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ गया बच्चा, लिखा लेटर

Premanand Maharaj: इंदौर के 13 साल के बच्चे ने प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर घर छोड़ दिया. उसने माता-पिता के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि वह अपने असली परिवार के पास जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: वृंदावन वाले प्रेमांनद महाराज (Premanand Maharaj) को बहुत लोग जानते होंगे. आज के ज्यादातर युवाओं का उनसे खूब लगाव है. अब उनके प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के एक बच्चे (Impressed by Premanand Maharaja) ने एक अलग ही कदम उठा लिया है. इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र के रहने वाले 13 साल के बच्चे ने प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर घर छोड़ दिया.

कॉलोनी का रहने वाला बच्चा घर छोड़ने से पहले एक अपने माता-पिता के नाम पत्र लिखकर गया है. पत्र में बच्चे ने लिखा है, "मैं ..., आ रहा हूं महाराज जी आपके चरणों में... मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं. मम्मी पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना. आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं."

1000 रुपये दोस्त लौटा देगा

बच्चा घर से चुपचाप 1000 रुपये भी ले गया है. उसने पत्र में यह बताया भी है. साथ ही उसने पत्र में बताया है कि यह रुपये मेरा दोस्त आपको (माता-पिता) लौटा देगा. छात्र कक्षा 10वीं में पढ़ता है.

अब परिजनों ने खजराना थाने में शिकायत दी है. लड़के के पिता चालक का काम करते हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement

कौन हैं संत प्रेमानंद महाराज (Who Is Premanand Maharaj)

संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन में रहते हैं और राधा रानी के परम भक्त माने जाते हैं. वो सत्संग के जरिए  लोगों को जीवन जीने की सरल कला सिखाते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके प्रवचनों को युवा वर्ग भी खूब पसंद करता है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?