illicit relation: स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियों संग आपत्तिजनक हालत में मिले दो युवक, पकड़े जाने पर छिपाने लगा मुंह

Illicit relationship Exposed in Gwalior: ग्वालियर में महिला पुलिस की टीम ने स्पा संचालक, दो युवतियां और ग्राहक  युवकों को हिरासत में लिया है. यह स्पा सेंटर पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में संचालित किया जा रहा था. पुलिस अब गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ में जुड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Iillicit relation in Spa Center: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला पुलिस ने अमंत्रा स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले . बताया जाता है कि ये युवतियां थाईलैंड की है. हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि करने की बात कह रही है. छापे के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. 

इस दौरान महिला पुलिस टीम ने स्पा संचालक, दो युवतियां और ग्राहक  युवकों को हिरासत में लिया है. यह स्पा सेंटर पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में संचालित किया जा रहा था. पुलिस अब गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ में जुड़ गई है.

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने बताया कि पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में स्पा सेंटर पर देह व्यापार किए जाने की सूचना महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी को मिल रही थी. इसी सूचना पर मंगलवार को डीएसपी ने महिला टीम तैयार कर पड़ाव थाना पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा. छापे के बाद जब टीम अंदर दाखिल हुई, तो हैरान हो गई. स्पा सेंटर के अंदर दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. इस दौरान जब स्पा सेंटर की तलाशी ली गई, वहां  बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक  सामग्री भी मिली. पुलिस टीम ने स्पा संचालक नितिन खरे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि स्पा सेंटर पर मौजूद दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों युवती थाईलैंड की रहने वाली है. 

यह भी पढ़ें- Indian Railway: होली से पहले भोपाल में रेल यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

यहां स्पा सेंटर डेढ़ साल से यही संचालित हो रहा था. आरोपी संचालक नितिन खरे ने इसे किराए पर लिया था. जहां दोनों युवतियों से देह व्यापार करा रहा था, लेकिन एडिशनल एसपी विदिता डागर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पूछताछ के बाद और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां कहां की हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment : 6 लाख में खरीदी थी रेलवे की नौकरी, ऐसे किया था खेला

Featured Video Of The Day
Iran Israel War में PM Modi की जबरदस्त डिप्लोमेसी! गैस सप्लाई पर एक्सपर्ट्स की बड़ी राय | LPG News