IAS रवि सिहाग का बड़ा फैसला: लव मैरिज के बाद कलेक्टर पत्नी इशिता राठी के लिए छोड़ा मध्‍य प्रदेश, AGMUT कैडर में जाएंगे

IAS Ravi Kumar Sihag ने शादी के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए Madhya Pradesh कैडर छोड़कर AGMUT कैडर में ट्रांसफर ले लिया है. यह निर्णय उन्होंने अपनी पत्नी और IAS अधिकारी Ishita Rathi के साथ रहने के लिए लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
लव मैरिज के बाद IAS रवि कुमार सिहाग का कैडर बदला, पत्नी इशिता राठी के साथ AGMUT में होंगे पोस्टेड

UPSC टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा के चर्चित अधिकारी IAS रवि कुमार सिहाग एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी सर्विस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला है. Ravi Kumar Sihag (IAS, MP-2022) ने लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी और IAS अधिकारी Ishita Rathi के साथ रहने के लिए अपना कैडर बदलने का फैसला लिया है.

दरअसल, आईएएस रवि कुमार सिहाग Madhya Pradesh कैडर से अब AGMUT Cadre में जा रहे हैं. Department of Personnel and Training (DoPT) ने मैरिज ग्राउंड के आधार पर उनका ट्रांसफर मंजूर करते हुए 9 मार्च 2026 को आदेश जारी किए हैं.

पत्नी इशिता राठी AGMUT कैडर में कलेक्टर

बता दें कि मध्य प्रदेश कैडर में रहते हुए आईएएस रवि कुमार सिहाग ने अपनी बैचमेट आईएएस इशिता राठी से 16 दिसंबर 2025 को शादी की थी. दोनों की लव मैरिज है. इशिता राठी AGMUT कैडर की अधिकारी हैं और इसी साल फरवरी में उन्होंने कराईकल (पुदुचेरी) में जिला कलेक्टर के रूप में जॉइन किया है. वहीं मध्य प्रदेश में रवि कुमार सिहाग उप-विभागीय अधिकारी (SDO), राजस्व विभाग, लखनादौन, जिला सिवनी के पद पर पदस्थ हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि AGMUT कैडर में रवि कुमार सिहाग की पोस्टिंग पुदुचेरी में पत्नी के साथ होगी या किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में. 

ये भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag-Ishita Rathi Marriage: शादी के बाद NDTV से क्या बोले रवि सिहाग? जानें पूरी लव स्टोरी 

Advertisement

IAS रवि कुमार सिहाग ने लव मैरिज के बाद बदला कैडर, पत्नी इशिता राठी के लिए MP से AGMUT ट्रांसफर

क्या है AGMUT कैडर?

AGMUT Cadre का पूरा नाम Arunachal Pradesh, Goa, Mizoram and Union Territories Cadre है. यह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFoS) अधिकारियों के लिए बनाया गया एक संयुक्त कैडर है.

इस कैडर के अधिकारी अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सेवा देते हैं. इनमें Delhi, Chandigarh, Andaman and Nicobar Islands, Puducherry जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ Arunachal Pradesh, Goa और Mizoram भी शामिल हैं. हाल के वर्षों में Jammu and Kashmir तथा Ladakh भी इसी कैडर के दायरे में आते हैं.

Advertisement

खास बात यह है कि इस कैडर का प्रशासनिक नियंत्रण किसी राज्य सरकार के पास नहीं होता, बल्कि यह Ministry of Home Affairs के अधीन संचालित होता है. इसलिए यहां तैनात अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलता है. 

ये भी पढ़ें- क्या MP के चर्चित IAS रवि कुमार सिहाग कर रहे हैं शादी, कौन है दुल्हन इशिता राठी? 

ias ravi sihag mp cadre transfer agmut after marriage Ishita rathi

रवि सिहाग और इशिता राठी का परिवार

रवि कुमार सिहाग राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर तहसील के चक 3-BAM गांव के रहने वाले हैं. वहीं इशिता राठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत की हैं, हालांकि उनका परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है. रवि कुमार के पिता राम कुमार सिहाग किसान हैं, जबकि इशिता के पिता इकबाल राठी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं.

IAS लव स्टोरी: ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में इशिता राठी ने AIR-8 और रवि कुमार सिहाग ने AIR-18 हासिल की थी. रवि सिहाग उस साल हिंदी माध्यम के टॉपर भी रहे थे. UPSC पास करने के बाद दोनों अधिकारी ट्रेनिंग के लिए उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे. यहीं दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. ट्रेनिंग के दौरान दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं और उसी समय से दोनों की शादी की चर्चा होने लगी थी.

ये भी पढ़ें- IAS Love Marriage: शादी के बाद रवि स‍िहाग पुडुचेरी जाएंगे या इश‍िता राठी मध्‍य प्रदेश आएंगीं? कौन बदलेगा कैडर?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: ईरान के Missile attack में इजराइल की सीक्रेट डिफेंस | Iran Attack Israel
Topics mentioned in this article