'मैंने अपनी मर्जी से पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया...' MP में अजब प्रेम की गजब कहानी 

Seoni Love Story: शादी के 6 महीने के बाद मेरी पत्नी को किसी और से प्यार हो गया. बहुत कोशिश की, लेकिन वह साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई. 1.5 साल तक कोशिश करने के बाद मैंने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया. पढ़िए, मैंने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Real Life Hum Dil De Chuke Sanam: शादी के छह महीने बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने प्रेमी के साथ भेजा.

"I Gifted My Wife to Her Lover": 'मैंने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया. अरे चौंकिए, यह सच है. शादी के 6 महीने बाद उसे एक युवक से प्यार हो गया था. लड़का भी उससे प्यार करता है. शुरुआत में मैंने पत्नी पर काफी पाबंदी लगाई, लेकिन वह नहीं मानी. दोनों एक दूसरे को दिल से चाहते थे और साथ रहना चाहते थे. ऐसे में मैंने बड़ा दिल रखते हुए उसे उसके प्रेमी को सौंपने का फैसला लिया. उसके प्रेमी ने भी कहा कि वह उसे हमेशा अपनी पत्नी बनाकर रखेगा. दोनों जीवनभर साथ रहेंगे. चलिए, अब मैं आपको अपनी कहानी विस्तार से सुनाता हूं'.  

शादी के छह महीने के बाद पत्नी को किसी और से प्यार 

मैं शशांक लखेरा हूं, मेरी उम्र 31 साल है. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के अहरवाड़ा गांव में रहता हूं. दो साल पहले अप्रैल 2024 में मेरी शादी सिमरन लखेरा 25 साल (बदला हुआ) से हुई थी. सभी की तरह शादी को लेकर मैं बहुत खुश था. धूमधाम से शादी कर सिमरन को घर लेकर आया. शादी के 6 महीने तक सब कुछ ठीक चला, फिर मेरी पत्नी सिमरन को 30 साल के राज तिवारी (बदला हुआ नाम) से प्यार हो गया. राज भी मेरे ही गांव में रहता है. रोजाना दोनों फोन पर घंटों बात करते, मेरे घर पर नहीं रहने पर राज सिमरन से मिलने भी आता और मेरे घर में कई घंटे तक रुकता. उनके इस प्रेम प्रसंग को ज्यादा समय नहीं बीता और मुझे इसकी भनक गई. 

पत्नी धमकी देकर मायके चली गई 

पत्नी के अफेयर की जानकारी मिलने ही मेरा पारा चढ़ गया. पत्नी को भला-बुरा कहा और राज से बात करने के लिए मना किया, लेकिन वह नहीं मानी. उलटा उसने मुझसे कहा कि वह मर जाएगी और मुझे झूठे केस में फंसा देगी. धमकी देने के बाद वह अपने मायके जबलपुर चली गई. चार महीने बाद समझौता होने पर वह वापस लौटी, लेकिन कुछ दिन बाद उसका और राज का वही पुराना सिलसिला शुरू हो गया. 

दोनों फोन पर बात करते, राज मेरे घर आता और दोनों पत्नी की तरह मेरे ही घर में रहते. इस सब के बाद भी मैंने, मेरे पिता और समाज के लोगों ने पंचायत कर सिमरन और राज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. उल्टा राज ने मेरे साथ मारपीट करने का प्रयास किया.    

वो साथ रहने को तैयार नहीं थी 

पत्नी को साथ रखने की तमाम कोशिश करने के बाद मुझे यह समझ आया कि अब हम दोनों शांति से एक घर में नहीं रह सकते. अगर, किसी दिन कोई अनहोनी हो गई तो सब कुछ खराब हो जाएगा. ऐसे में मैंने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपने का फैसला किया. 17 अप्रैल 2020 को मैं यानी शशांक लखेरा, सिमरन और राज ने केवलारी थाने में आवेदन दिए. 

Advertisement

थाने में आवेदन देकर पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा.

मैंने अपने आवेदन में लिखा- मैं अपनी पत्नी सिमरन को अपनी मर्जी से उसके प्रेमी राज को सौंप रहा हूं. सिमरन और मेरा अब कोई रिश्ता नहीं हैं. इसी तरह पत्नी सिमरन ने अपने आवेदन में लिखा- वह अपना भला-बुरा समझती है. वह अपने प्रेमी राज के साथ जा रही है, जीवनभर उसके साथ पत्नी की तरह रहेगी. प्रेमी राज ने आवेदन में लिखा कि वह सिमरन को पत्नी की तरह रखेगा. 
Featured Video Of The Day
वो अपना बच्चा समझ रहा था.. बंदर ने 3 महीने की बच्ची को दुलार कर सुलाया, इमोशनल कर देगा यूपी का VIDEO